मुख्य बातें

एल्यूमिनियम चोर गिरोह का पर्दाफाश: मुख्य सरगना समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, घेराबंदी कर नरकरा पुलिया के पास पकड़ा – Bokaro News

एल्यूमिनियम चोर गिरोह का पर्दाफाश:  मुख्य सरगना समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, घेराबंदी कर नरकरा पुलिया के पास पकड़ा – Bokaro News

बोकारो के बालीडीह पुलिस ने एल्यूमिनियम कटिंग तार चोरी कर बेचने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में मुख्य सरगना सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई शुक्रवार को थाना प्रभारी के निर्देश पर चलाए गए सघन वाहन जांच अभियान के दौरान हुई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चोरी का सामान एक वाहन से ले जाया जा रहा है। इसके बाद थाना मोड़ के पास वाहनों की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान एक सफेद रंग की ऑल्टो कार को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक गाड़ी लेकर भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर नरकरा पुलिया के पास वाहन को रोका। तलाशी में कार से हरे रंग के प्लास्टिक बोरे में लगभग 70 किलोग्राम एल्यूमिनियम कटिंग तार बरामद हुआ। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि चोरी के तार बोकारो स्टील प्लांट के आसपास से चुराए जाते थे और बाद में बेचे जाते थे। पुलिस के अनुसार, इस गिरोह का संचालन रामगढ़ निवासी रोहित कुमार कर रहा था। बरामद सामान से संबंधित कोई वैध दस्तावेज आरोपियों के पास नहीं मिला। इस संबंध में बालीडीह थाना में कांड संख्या 91/26 दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार आरोपियों में गिरोह का मुख्य सरगना प्रकाश कुमार उपाध्याय उर्फ घनु (29), सिन्तु कुमार (21), प्रिंस कुमार (23) और रोहित कुमार (20) शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी है। छापेमारी दल में पुलिस अधिकारियों के साथ थाना के जवान भी शामिल थे। पुलिस अब चोरी के इस नेटवर्क और इसकी आपूर्ति श्रृंखला की गहन जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *