मुख्य बातें

धर्मशाला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन: पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ाने का विरोध, राष्ट्रपति से कमी की मांग – Dharamshala News

धर्मशाला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन:  पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ाने का विरोध, राष्ट्रपति से कमी की मांग – Dharamshala News

धर्मशाला ब्लॉक कांग्रेस ने शनिवार को पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों तथा महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। पार्टी के प्रदेश महासचिव देवेंद्र जग्गी और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरभजन सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधीश कांगड़ा हेमराज बैरवा के माध्यम से राष्ट्रपति को एक मांग पत्र भेजा। ज्ञापन में कहा गया कि ईंधन की कीमतों में हुई बेतहाशा वृद्धि ने आम आदमी पर आर्थिक बोझ बढ़ा दिया है। इस दौरान प्रदेश महासचिव देवेंद्र जग्गी ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने का सीधा असर माल ढुलाई पर पड़ा है, जिससे बाजार में राशन, सब्जियां और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतें भी बढ़ गई हैं। कांग्रेस ने इस मूल्य वृद्धि को तत्काल वापस लेने की मांग की है, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व मेयर नीनू शर्मा और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरभजन सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही, नगर निगम के विभिन्न वार्डों से कांग्रेस के प्रत्याशी भी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ शामिल हुए। स्थानीय नेताओं का कहना था कि ईंधन के दाम बढ़ने से न केवल आम घरों का बजट बिगड़ा है, बल्कि स्थानीय व्यापार और विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि केंद्र सरकार ने ईंधन के दामों को नियंत्रित करने के लिए जल्द ही कोई ठोस कदम नहीं उठाए, तो पार्टी जनता को साथ लेकर अपने आंदोलन को और अधिक उग्र करेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *