लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शनिवार शाम 6 बजे उदयपुर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। सर्किट हाउस में बिरला का शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ और देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली समेत कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर शानदार स्वागत किया। यहां कुंभलगढ़ को टाइगर रिजर्व बनाने की मांग को लेकर लोगों ने स्पीकर को ज्ञापन सौंपा तो बिरला ने लोगों को विश्वास दिलाते हुए राज्य सरकार से बात करने के लिए कहा। इसके बाद शनिवार रात को ओम बिरला उदयपुर के एक निजी होटल में आयोजित शादी समारोह में शामिल हुए। रविवार सुबह स्पीकर ओम बिरला का वापस कोटा लौटने का कार्यक्रम है। कुंभलगढ़ को जल्द से जल्द टाइगर रिजर्व घोषित करने की मांग सर्किट हाउस में लोकसभा अध्यक्ष बिरला से आम जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनकी बातें सुनीं। इसी दौरान वन्य जीव संरक्षण के लिए काम करने वाले अनिल रोजर्स ने लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात की। उन्होंने ओम बिरला को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें मेवाड़ के कुंभलगढ़ को जल्द से जल्द टाइगर रिजर्व घोषित करने की मांग की। कुंभलगढ़ को टाइगर रिजर्व घोषित करने के बाद रोजगार के बढ़ेंगे अवसर रोजर्स ने बताया कि राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण यानी एनटीसीए ने 22 अगस्त 2023 को ही कुंभलगढ़ को टाइगर रिजर्व बनाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी थी। इस मंजूरी को मिले लंबा समय बीत चुका है, लेकिन वन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही और ढीले रवैए के कारण यह पूरा प्रोजेक्ट अभी तक अटका हुआ है। अगर वन विभाग थोड़ी फुर्ती दिखाए तो मेवाड़ को जल्द ही अपना नया टाइगर रिजर्व मिल सकता है। इससे इलाके में पर्यटन और रोजगार के नए मौके भी बढ़ेंगे। बिरला ने इस मामले में सकारात्मक कदम उठाने का दिया भरोसा शिकायत सुनने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस मामले में सकारात्मक कदम उठाने का भरोसा दिया। उन्होंने वन्य जीव संरक्षण करता अनिल रोजर्स को आश्वासन दिया कि वे कुंभलगढ़ को टाइगर रिजर्व बनाने के इस जरूरी मुद्दे पर राजस्थान की राज्य सरकार से सीधे बात करेंगे। उन्होंने कहा कि वे सरकार से कहेंगे कि इस प्रोजेक्ट में आ रही दिक्कतों को दूर कर काम में तेजी लाई जाए। इस मुलाकात के दौरान सर्किट हाउस में कई स्थानीय नेता और वन्यजीव प्रेमी भी मौजूद रहे।
Source link
