मुख्य बातें

पंजाब पुलिस के ASI का मर्डर: अमृतसर में सुबह स्कूटी से ड्यूटी पर जा रहे थे, बदमाशों ने रास्ते में घेरा, 2 गोलियां मारीं – Amritsar News

पंजाब पुलिस के ASI का मर्डर:  अमृतसर में सुबह स्कूटी से ड्यूटी पर जा रहे थे, बदमाशों ने रास्ते में घेरा, 2 गोलियां मारीं – Amritsar News


गोली लगने के बाद मृत पड़े ASI जोगा सिंह।

अमृतसर के मजीठा में आज सुबह-सुबह ड्यूटी पर जा रहे पंजाब पुलिस के एक ASI की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे, जिन्होंने ASI को दो गोलियां मारीं। इसके बाद वे मौके से भाग गए।

.

गोलियां लगने से ASI गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिन्होंने थोड़ी ही देर में मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृत पुलिसकर्मी की पहचान जोगा सिंह के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके को घेर लिया गया। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

मौके पर जांच के लिए पहुंचे पुलिस अधिकारी।

गुरदासपुर के रहने वाले थे ASI जोगा सिंह

पंजाब पुलिस के ट्रैफिक विभाग में तैनात ASI जोगा सिंह गुरदासपुर के बांगर में गांव घणिए के रहने वाले थे। सुबह करीब 6 बजे वह अपनी स्कूटी (PB06BJ-6614) पर ड्यूटी के लिए अमृतसर जा रहे थे। मजीठा से करीब 1 किलोमीटर पहले बाइक पर आए 2 अज्ञात हमलावरों ने उनकी स्कूटी को रास्ते में घेरा।

इसके बाद उन पर फायरिंग कर दी। इस दौरान ASI को 2 गोलियां लगीं। एक सीने के बाईं तरफ और दूसरी कमर पर। इससे ASI गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि, सुबह का समय था, इसलिए उनकी मदद के लिए कोई नहीं पहुंच सका, जिससे उन्होंने मौके पर ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया।

पुलिस ने जांच शुरू की

घटना की सूचना मिलते ही SSP सुहेल मीर कासिम, डीएसपी कमलमीत सिंह और एसएचओ करमपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई, जिसने सबूत जुटाए हैं। गोलियों के खोल भी मौके से बरामद हुए हैं।

SSP ने ये 3 बातें कहीं…

  1. SSP सोहेल मीर ने बताया कि आज सुबह सूचना मिली थी कि फतेहगढ़ चूड़ियां-मजीठा रोड पर हमारे एक पुलिस मुलाजिम ASI जोगा सिंह की डेड बॉडी पड़ी हुई है। इस सूचना पर तुरंत मौजूदा SHO मजीठा मौके पर पहुंचे।
  2. वहां हमने डेड बॉडी का निरीक्षण किया तो गोली लगने के निशान पाए गए। इसके बाद तुरंत बॉडी को सिविल अस्पताल ट्रांसफर किया गया। मौके पर फोरेंसिक टीमें पहुंच चुकी हैं और हमारी तकनीकी टीमें भी जांच में जुटी हुई हैं। मैं खुद भी मौके पर मौजूद हूं।
  3. यह सड़क काफी व्यस्त रहती है, इसलिए हम हर पहलू से जांच कर रहे हैं, चाहे वह व्यक्तिगत दुश्मनी का मामला हो, रोड रेज हो या कोई अन्य संभावित एंगल। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही इस मामले में अपडेट साझा किया जाएगा।

करीब 3 महीने पहले 2 पुलिसकर्मियों की हत्या हुई

इससे पहले गुरदासपुर में आदियां पुलिस चौकी में 2 पुलिसवालों की हत्या की गई थी। यह चौकी भारत-पाकिस्तान इंटरनेशनल बॉर्डर से महज डेढ़ किमी दूर है। इन हत्याओं की जिम्मेदारी आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान ने ली थी।

संगठन की ओर से जारी पोस्ट में कहा गया था- 22 फरवरी 2026 को तड़के गजवा-ए-हिंद में एक और सफलता हासिल हुई, जब तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान के अल-बुर्क ब्रिगेड ने दुरंगला पुलिस स्टेशन पर हमला किया। इसमें 2 पुलिसकर्मी शहीद हो गए। भविष्य में भारतीय सरकारी वर्दीधारी अधिकारियों के खिलाफ ऐसे हमले और भी तीव्र रूप से जारी रहेंगे। जनता को सलाह दी जाती है कि वे सेना, पुलिस और बीएसएफ बलों से इस्तीफा दे दें, अन्यथा उन्हें उनके घरों में निशाना बनाया जाएगा।

तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान की वायरल पोस्ट…

॰॰॰॰॰॰॰

यह खबर भी पढ़ें…

ASI-होमगार्ड जवान की हत्या, गुरदासपुर पुलिस चौकी में मिली लाशें

गुरदासपुर में पंजाब पुलिस की चौकी में ASI और होमगार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी गई। चौकी में एक की डेडबॉडी कुर्सी पर तो दूसरे की चारपाई में रजाई के अंदर मिली। मौत का पता तब चला, जब चौकी में किसी ने उनका फोन नहीं उठाया। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *