मुख्य बातें

महम में नहर में डूबने से युवक की मौत: खेत में पानी देने की बात कहकर घर से निकला, नहर किनारे मिले कपड़े, कल से लापता – meham News

महम में नहर में डूबने से युवक की मौत:  खेत में पानी देने की बात कहकर घर से निकला, नहर किनारे मिले कपड़े, कल से लापता – meham News

रोहतक जिले में महम के खरकड़ा गांव में युवक का शव नहर से मिला है। युवक मंगलवार शाम से लापता था, जिसकी तलाश में एनडीआरएफ और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान राजसिंह के पुत्र आकाश (19) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, आकाश कल शाम करीब 5 बजे खेत में पानी लगाने की बात कहकर घर से निकला था। रात को जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। ग्रामीणों में रातभर की तलाश तलाश के दौरान आकाश के कपड़े खेत के पास मिले, जहां से नहर गुजरती है। इससे परिजनों को आशंका हुई कि आकाश नहर में नहाने गया होगा और डूब गया। ग्रामीणों ने रातभर नहर में उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सूचना मिलने पर महम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नहर में सर्च अभियान चलाने के लिए एनडीआरएफ टीम को बुलाया गया। एनडीआरएफ की टीम ने ग्रामीणों की मदद से नहर में तलाशी अभियान चलाया, जिसके बाद आकाश का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा महम थाना पुलिस ने बताया कि उन्हें एक युवक के लापता होने की सूचना मिली थी। नहर में डूबने की आशंका के चलते सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें शव मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों के बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *