शिवपुरी जिले के कोलारस कस्बे में एक सांड को पानी की टंकी से सुरक्षित बाहर निकाला गया। यह सांड दो दिनों से करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में फंसा हुआ था। शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और नगर परिषद की संयुक्त टीम ने इसका रेस्क्यू किया। नवीन सब्जी मंडी क्षेत्र स्थित आईटीआई कॉलेज के पास बनी पानी की टंकी में सांड फंसा हुआ था। स्थानीय लोगों ने बताया कि सांड पिछले दो दिनों से गड्ढे में था, जिसके बाद इसकी सूचना संबंधित विभागों को दी गई। संयुक्त टीम ने चलाया रेस्क्यू अभियान सूचना मिलने पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने नगर परिषद के कर्मचारियों के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद सांड को सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता मिली।
Source link
