मुख्य बातें

मैं टीएस सिंहदेव के बयानों पर प्रतिक्रिया नहीं देता-भूपेश: कांग्रेस में बढ़ी खींचतान, PCC चीफ की कुर्सी को लेकर बयानबाजी तेज – Raipur News

मैं टीएस सिंहदेव के बयानों पर प्रतिक्रिया नहीं देता-भूपेश:  कांग्रेस में बढ़ी खींचतान, PCC चीफ की कुर्सी को लेकर बयानबाजी तेज – Raipur News

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर चल रही बयानबाजी के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान सामने आया है। टीएस सिंहदेव और दीपक बैज के बीच जारी सियासी खींचतान पर प्रतिक्रिया मांगने पर भूपेश बघेल ने कहा कि वे टीएस सिंहदेव के किसी बयान पर प्रतिक्रिया नहीं देते। रायपुर में मीडिया से चर्चा के दौरान भूपेश बघेल ने कहा कि दीपक बैज पिछले तीन से साढ़े तीन साल से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर काम कर रहे हैं और संगठन का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसे नेता प्रतिपक्ष बनाना है और किसे प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी देनी है, यह फैसला पार्टी हाईकमान करता है। “मैं इसमें अपनी बुद्धि नहीं लगाता,” भूपेश ने कहा। क्या है पूरा विवाद दरअसल, हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा था कि अगर पार्टी उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी देती है तो वे उसे निभाने के लिए तैयार हैं। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बयान दिया था कि “बाबा साहब बड़े नेता हैं, उन्हें दिल्ली में जाकर काम करना चाहिए। प्रदेश में युवाओं को मौका मिलना चाहिए।” बैज के इस बयान पर पलटवार करते हुए टीएस सिंहदेव ने कहा था कि वे आज भी खुद में युवाओं जैसी ऊर्जा महसूस करते हैं और छत्तीसगढ़ में ही काम करना चाहते हैं। सिंहदेव ने यह भी कहा था कि हर कांग्रेसी की पहली जिम्मेदारी अपने संगठन और क्षेत्र को मजबूत करना है। उन्होंने इशारों में यह भी कहा था कि बड़े नेताओं की बात हो रही है तो यह भी देखना चाहिए कि कौन चुनाव जीता और कौन हारा। “मैं अभी भी सक्रिय हूं” टीएस सिंहदेव ने कहा था कि वे लगातार प्रदेशभर में लोगों से मुलाकात कर रहे हैं और पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे निभाने के लिए तैयार हैं। कांग्रेस के दो बड़े नेताओं के बीच बयानबाजी के बाद पार्टी के अंदर नेतृत्व और संगठन को लेकर चल रही चर्चाएं अब खुलकर सामने आने लगी हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *