फरीदाबाद जिले में 20 मई को सेक्टर-12 कोर्ट मोड़ स्थित चंचला फूड होटल में हुई मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहा एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने गांव मच्छगर निवासी रोहित को देर शाम पकड़ा है। आरोपी वारदात के बाद से लगातार फरार चल रहा था और क्षेत्र में लड़ाई-झगड़े और बदमाशी दिखाने में शामिल रहता है। पुलिस के अनुसार रोहित ने अपने साथियों संदीप उर्फ चेंटा और केशव के साथ मिलकर चंचला फूड होटल के कर्मचारी के साथ मारपीट की। आरपियों ने उस पर पिस्टल तानकर हत्या के प्रयास की वारदात को अंजाम दिया था। मामले में आरोपी केशव को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि मुख्य आरोपी संदीप उर्फ चेंटा को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद दबोचा था। अब तीसरे आरोपी रोहित की गिरफ्तारी के बाद पुलिस इस पूरे मामले में बड़ी सफलता मान रही है। वारदात में शामिल तीसरा आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच के एसीपी वरुण दहिया ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रोहित गांव मच्छगर का रहने वाला है और वह लंबे समय से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में दबिश दे रही थी। देर शाम मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले पुलिस ने मुख्य आरोपी संदीप उर्फ चेंटा को 21/22 मई की रात थाना छांयसा क्षेत्र के गांव फज्जूपुर के पास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि संदीप मोटरसाइकिल पर चांदपुर-अटाली रोड से अपने गांव मच्छगर की तरफ आने वाला है और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस टीम पर फायरिंग कर किय भागने का प्रयास पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपी संदीप को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह कच्चे रास्ते से भागने लगा। पीछा करने के दौरान उसकी बाइक फिसल गई, जिसके बाद उसने पुलिस टीम पर 3 राउंड फायरिंग कर दी। एक गोली सरकारी गाड़ी पर लगी जबकि 2 फायर पुलिस टीम पर किए गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के बाएं पैर में लगी और उसे मौके पर ही काबू कर लिया गया। संदीप पर कई जिलों मे केस दर्ज पुलिस ने संदीप के कब्जे से एक देसी पिस्टल, 3 खाली खोल और स्प्लेंडर बाइक बरामद की थी। आरोपी को उपचार के बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि संदीप उर्फ चेंटा पर फरीदाबाद, करनाल और राजस्थान के भिवाड़ी में लूट, डकैती, हत्या के प्रयास, झगड़ा और आर्म्स एक्ट सहित 7 से अधिक मामले दर्ज हैं। अब पुलिस पूरे गैंग और उससे जुड़े अन्य बदमाशों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
Source link
