मुख्य बातें

अबोहर के कैफे में युवक की मौत: शराब पीने के बाद दोस्तों ने छोड़ा अकेला, परिवार ने जताया हत्या का शक – Abohar News

अबोहर के कैफे में युवक की मौत:  शराब पीने के बाद दोस्तों ने छोड़ा अकेला, परिवार ने जताया हत्या का शक – Abohar News

अबोहर के सिद्धू नगरी निवासी एक युवक की गत शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक अपने तीन दोस्तों के साथ हनुमानगढ़ रोड पुल के निकट एक कैफे में गया था, जहां उसने शराब का सेवन किया। घटना से पहले उसके दोस्त वहां से गायब हो गए थे। मृतक की पहचान 25 वर्षीय सूरज पुत्र भगेश्वर, निवासी सिद्धू नगरी गली नंबर 6 के रूप में हुई है। उसके बड़े भाई आकाश ने बताया कि सूरज कल दोपहर करीब पौने दो बजे अपने तीन साथियों के साथ हनुमानगढ़ रोड पुल के नीचे बने बाबा फूड कैफे पर गया था। जानकारी के अनुसार, सूरज ने कैफे में शराब पी, जबकि उसके दोस्तों ने शराब का सेवन नहीं किया। शाम होते-होते उसके दोस्त सूरज को अकेला छोड़कर वहां से चले गए। कैफे कर्मचारियों को लगा- सूरज नशे के कारण बेहोश हो गया कैफे कर्मचारियों को लगा कि सूरज अधिक नशे में होने के कारण बेहोश हो गया है और कुछ देर बाद होश में आ जाएगा। जब देर शाम तक सूरज बेसुध पड़ा रहा, तो कैफे वालों ने उसके परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर सूरज को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतक के परिजनों ने सूरज के साथ गए दोस्तों पर ही शक जताया है। पुलिस तीनों दोस्तों की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है। सूचना मिलते ही उसके परिवार वाले कैफे में पहुंचे और उसे बेसुध हालत में अस्पताल में लेकर आए जहां डाकटरों ने उसे मृत करार दे दिया। परिजनों ने पुलिस से मांग की है कि उसके दोस्तों को काबू कर उनसे कड़ी पूछताछ की जाए। इधर सूचना मिलने पर थाना नंबर एक के एएसआई मोहन लाल मौके पर पहुचें और परिजना के बयान दर्ज करते हुए शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। उन्होंनें कहा कि मृतक के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा, फिल्हाल पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर रही है और युवकों का पता लगाकर उनसे भी पूछताछ की जाएगी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *