मुख्य बातें

बरनाला जेल में कैदी से मोबाइल फोन बरामद: बैरक में जांच के दौरान मिला, बैटरी लगी थी, लेकिन सिम नहीं था, पुलिस केस दर्ज किया – Barnala News

बरनाला जेल में कैदी से मोबाइल फोन बरामद:  बैरक में जांच के दौरान मिला, बैटरी लगी थी, लेकिन सिम नहीं था, पुलिस केस दर्ज किया – Barnala News

जिला जेल बरनाला में नियमित सुरक्षा जांच के दौरान एक कैदी के पास से मोबाइल फोन बरामद होने का गंभीर मामला सामने आया है। जेल प्रशासन की लिखित शिकायत पर थाना सिटी-1 बरनाला पुलिस ने संबंधित कैदी के खिलाफ कानूनी धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई जानकारी में जिला जेल बरनाला के सहायक सुपरिटेंडेंट ने बताया कि जेल परिसर के भीतर सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया था। इस अभियान के तहत जब जेल की डोरमेट्री (बैरक) की तलाशी ली जा रही थी, तब वहां बंद एक कैदी मनप्रीत सिंह उर्फ घोटा (निवासी साई कॉलोनी, रविदास टिब्बी, सुनाम) की व्यक्तिगत रूप से गहन जांच की गई। इस तलाशी के दौरान कैदी के पास से छुपाकर रखा गया एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। बिना सिम के मिला कीपैड फोन जांच अधिकारियों के मुताबिक, कैदी मनप्रीत सिंह के पास से जो फोन मिला है, वह ‘कोचड्डिया’ कंपनी का सिल्वर और काले रंग का एक कीपैड मोबाइल है। इस फोन के भीतर बैटरी तो लगी हुई थी, लेकिन कोई सिम कार्ड बरामद नहीं हुआ है। गौरतलब है कि जेल नियमों के तहत किसी भी कैदी द्वारा मोबाइल फोन या कोई भी संचार उपकरण रखना पूरी तरह प्रतिबंधित है और इसे जेल की सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा माना जाता है। जेल के सुरक्षा प्रबंधों पर सवाल, जांच शुरू मोबाइल फोन बरामद होने के तुरंत बाद जेल प्रशासन ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी, जिसके बाद कैदी पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि आखिर कड़े सुरक्षा पहरों के बावजूद यह मोबाइल फोन जेल के भीतर कैसे पहुंचा और इसे कैदी तक पहुंचाने में किसने मदद की। इसके साथ ही इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि बिना सिम के इस फोन का इस्तेमाल किसी बाहरी संपर्क या गैरकानूनी गतिविधि के लिए तो नहीं किया जा रहा था। इस घटना के बाद जेल प्रशासन ने बैरकों की सुरक्षा और चेकिंग को और अधिक सख्त करने का दावा किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *