मुख्य बातें

कैथल में पुलिसकर्मियों को गाड़ी से कुचलने का प्रयास: पुलिस ने चार आरोपी पकड़े, लूट का प्रयास कर भाग रहे थे – Kaithal News

कैथल में पुलिसकर्मियों को गाड़ी से कुचलने का प्रयास:  पुलिस ने चार आरोपी पकड़े, लूट का प्रयास कर भाग रहे थे – Kaithal News

कैथल में लूट की वारदात का प्रयास करने वाले गिरोह के 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने देर रात पटियाला रोड पर एक कार सवार युवकों को रोककर सोने की चैन, कड़ा व नकदी लूटने का प्रयास किया था और पुलिस नाके पर तैनात कर्मचारियों को गाड़ी से कुचलने की कोशिश भी की। दोस्त के साथ गांव जा रहा था युवक गांव झंडी जिला पटियाला पंजाब निवासी नवाब अली की शिकायत अनुसार वह अपने दोस्त हरविंदर सिंह के साथ गाड़ी में सवार होकर कुरुक्षेत्र से अपने गांव लौट रहा था। रात करीब 12:15 बजे जब वे चीका चौक से पटियाला रोड की तरफ मुड़े तो पीछे से एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार 7-8 युवकों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर जबरदस्ती रोकने का प्रयास किया। शिकायतकर्ता द्वारा गाड़ी तेज गति से भगाने पर आरोपी लगातार पीछा करते रहे। टटियाना गांव के पास आरोपियों ने अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी शिकायतकर्ता की गाड़ी के आगे अड़ा कर उसे रुकवा लिया। इस दौरान एक युवक, जिसने अपना नाम सुखदेव उर्फ सुखा निवासी चीका बताया, गाड़ी से नीचे उतरा और शिकायतकर्ता की गाड़ी की चाबी निकाल ली। आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर सोने का कड़ा, चैन और नकदी मांगनी शुरू कर दी। इसी दौरान स्कॉर्पियो में सवार अन्य युवक भी डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए। शिकायतकर्ता व उसका साथी मौका पाकर वहां से भागकर कुछ दूरी पर लगे पुलिस नाके पर पहुंचे। आरोपी भी उनके पीछे-पीछे स्कॉर्पियो लेकर पुलिस नाका तक पहुंच गए। पुलिस कर्मचारियों द्वारा गाड़ी रोकने का प्रयास करने पर आरोपियों ने स्कॉर्पियो को तेज रफ्तार से पुलिस कर्मचारियों की तरफ चढ़ाने की कोशिश की, जिससे पुलिस कर्मचारी बाल-बाल बचे। स्कॉर्पियो गाड़ी भी कब्जे में ले ली एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि तत्पश्चात थाना चीका एसएचओ प्रवीण कुमार की टीम ने घेराबंदी कर 4 आरोपियों को मौके पर ही काबू कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान चीका निवासी सुखदेव उर्फ सूखा तथा गांव सैर साहिल, ईश्वर व प्रवीन के रूप में हुई। वारदात में प्रयुक्त स्कॉर्पियो गाड़ी भी कब्जे में ले ली गई है। आरोपी सुखदेव का अदालत से 2 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया जबकि शेष सभी आरोपियों को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *