मुख्य बातें

जिला प्रशिक्षण वर्ग का दूसरा दिन योग सत्र से शुरू: इटावा में पार्टी पदाधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया योगाभ्यास – Etawah News

जिला प्रशिक्षण वर्ग का दूसरा दिन योग सत्र से शुरू:  इटावा में पार्टी पदाधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया योगाभ्यास – Etawah News

इटावा के बालाजी मंडपम में आयोजित भाजपा के दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन की शुरुआत योग सत्र से हुई। यह प्रशिक्षण पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 का हिस्सा है। रविवार शाम जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता के नेतृत्व में प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह (महिला कल्याण बोर्ड अध्यक्ष), सदर विधायक सरिता भदौरिया और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने योगाभ्यास किया। योग शिक्षक गौरव पाठक ने सत्र का निर्देशन किया। प्रशिक्षण वर्ग के दौरान भाजपा की विचारधारा, संगठन विस्तार और वर्तमान राजनीतिक चुनौतियों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशिक्षण वर्ग के सातवें सत्र को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक राजपूत ने संबोधित किया। उन्होंने भाजपा के इतिहास और विकास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी 6 अप्रैल 1980 को स्थापित हुई थी। इसकी वैचारिक जड़ें डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा स्थापित भारतीय जनसंघ से जुड़ी हैं।
राजपूत ने कहा कि भाजपा एक राष्ट्रवादी दल है, जो भारत को मजबूत, समृद्ध और शक्तिशाली बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने 2014 में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बनी पहली पूर्ण बहुमत की सरकार का भी जिक्र किया, जिसने ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प के साथ देश के विकास को नई दिशा दी। आठवें सत्र में पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने ‘भाजपा विचार परिवार’ विषय पर अपने विचार रखे। उन्होंने बताया कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े विभिन्न संगठन सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, हिंदुत्व और एकात्म मानववाद की विचारधारा को आगे बढ़ा रहे हैं। छात्र, मजदूर और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई संगठन इस विचार परिवार का हिस्सा हैं। नौवें सत्र में पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत ने ‘कार्यकर्ता विकास’ विषय पर संबोधन दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं की वैचारिक स्पष्टता और जनसंपर्क क्षमता को मजबूत करने पर जोर दिया। राजपूत ने कहा कि नेतृत्व को कार्यकर्ताओं में ‘स्वयं से हम’ की भावना विकसित करनी चाहिए, जिससे संगठन बेहतर परिणाम दे सके। उन्होंने यह भी बताया कि भाजपा नियमित रूप से मंडल, जिला और प्रदेश स्तर पर प्रशिक्षण वर्ग आयोजित करती है। दसवें सत्र को भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य प्रांशुदत्त ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का वर्तमान राजनीतिक नैरेटिव राष्ट्रवाद, विकसित भारत, गरीब कल्याण, डिजिटल इंडिया और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पर केंद्रित है। उन्होंने विपक्ष पर लोकसभा चुनाव 2024 में संविधान बदलने जैसे भ्रामक मुद्दे उठाने का आरोप लगाया और कहा कि ऐसे नैरेटिव का तथ्यों के आधार पर जवाब देने की आवश्यकता है।

अंतिम समापन सत्र में पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने भाजपा के वैचारिक अधिष्ठान पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक अखंडता और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद पर आधारित है। उन्होंने कहा कि पार्टी ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ समाज के सभी वर्गों के समावेशी विकास के लिए कार्य कर रही है।

प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह, सदर विधायक सरिता भदौरिया, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह, पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, प्रेमदास कठेरिया, पूर्व विधायक के.के. राज, डॉ. सिद्धार्थ शंकर दोहरे, सावित्री कठेरिया, विवेक शाक्य, संजीव राजपूत, डॉ. रमाकांत शर्मा, गोपाल मोहन शर्मा, जितेंद्र गौड़, सतेंद्र राजपूत, हरनाथ कुशवाह, विनीता गुप्ता, अशोक चौबे, कृपानारायण तिवारी, अमित तिवारी, यशवर्धन चौधरी, अनूप जाटव, संजीव भदौरिया, राजकमल यादव, संजू बाबू शाक्य, सुरेश राजपूत, आयुष राज, मधु तोमर, प्रीति दुबे, रोहित शाक्य, अंकित सैनी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *