मुख्य बातें

कांगड़ा में बुजुर्ग महिला से चेन स्नैचिंग केस: आरोपी मामा-भांजा को पुलिस ने जयपुर-महेंद्रगढ़ से पकड़ा, सोने का चेन बरामद – Kangra News

कांगड़ा में बुजुर्ग महिला से चेन स्नैचिंग केस:  आरोपी मामा-भांजा को पुलिस ने जयपुर-महेंद्रगढ़ से पकड़ा, सोने का चेन बरामद – Kangra News

कांगड़ा पुलिस ने एक बुजुर्ग महिला से सोने की चेन छीनने के मामले में दो आरोपियों को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। ये गिरफ्तारियां राजस्थान के जयपुर और हरियाणा के महेंद्रगढ़ से हुई हैं। आरोपियों की पहचान मामा-भांजा के रूप में हुई है। 20 मई को सुबह करीब छह बजे कांगड़ा शहर में वज्रेश्वरी देवी मंदिर जा रही 76 वर्षीय चंद्रशांता नामक बुजुर्ग महिला के गले से चेन छीनी गई थी। आरोपी रिश्ते में मामा-भांजा हैं और कुछ समय से कांगड़ा की घुरकड़ी पंचायत में अपने रिश्तेदारों के यहां रुके हुए थे। डीएसपी अंकित शर्मा ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी मंदिर बाजार से कॉलेज रोड होते हुए घुरकड़ी पेट्रोल पंप पहुंचे। वहां मोटरसाइकिल में पेट्रोल डलवाने के बाद वे बस से कांगड़ा से फरार हो गए। उन्होंने किरतपुर में सुनार महेश वर्मा को 91 हजार रुपए में सोने की चेन बेची और फिर अपने घरों को चले गए। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई सीसीटीवी फुटेज और खुफिया जानकारी के आधार पर एसएचओ संजीव कुमार और आईओ जयपाल के नेतृत्व में एक पांच सदस्यीय टीम गठित की गई। टीम ने महेंद्रगढ़ के टकोरा गांव से 23 वर्षीय राहुल को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ के बाद राजस्थान के जयपुर जिले के कोटपूतली से दूसरे आरोपी सन्नी को पकड़ा गया। आरोपियों से पूछताछ के बाद किरतपुर के ज्वेलर महेश वर्मा (शैली ज्वेलर) के पास से बेची गई सोने की चेन बरामद कर ली गई है। रविवार को आरोपियों को कांगड़ा ज्यूडिशियल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। डीएसपी अंकित ने बताया कि आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। घुरकड़ी में जिस संजू नामक व्यक्ति के मकान में ये आरोपी बिना पंजीकरण के लंबे समय से कबाड़ का काम कर रहे थे, उसके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। डीएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों को सोमवार को हथकड़ियां पहनाकर कांगड़ा शहर के बाजार में घुमाया जाएगा, ताकि वे भविष्य में ऐसी वारदातों को अंजाम न दें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *