हानाबाद में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) की संगठनात्मक चुनावी बैठक रविवार को शहर के एक निजी होटल में आयोजित की गई। बैठक में जिले के सातों प्रखंडों के अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए। बैठक का संचालन जिला संयोजक पिंटू कुशवाहा, जिला निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार और जिला पर्यवेक्षक चंदन यादव की देखरेख में किया गया। चुनावी प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। निर्वाचित प्रखंड अध्यक्षों को सौंपा गया प्रमाण पत्र चुनाव के बाद सभी निर्वाचित प्रखंड अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। निर्विरोध चुने गए प्रखंड अध्यक्षों में जहानाबाद प्रखंड से हृदय पासवान, रतनी प्रखंड से केदारनाथ वर्मा, हुलासगंज प्रखंड से शिशु वर्मा, घोसी प्रखंड से अजय कुमार, मोदनगंज प्रखंड से नवलेश कुमार, काको प्रखंड से संजीत कुशवाहा और मखदुमपुर प्रखंड से बूंदी ठाकुर शामिल हैं। संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने पर जोर जिला पर्यवेक्षक चंदन यादव ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में संगठन को गांव-गांव तक मजबूत किया जाएगा। वहीं जिला संयोजक पिंटू कुशवाहा ने सभी नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि वे पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को हर घर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। नवनिर्वाचित अध्यक्षों ने जताया आभार नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्षों ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे। कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बैठक में जोगेंद्र प्रसाद सिंह, अरविंद कुमार दांगी, संजीव कुमार, सरवन Kumar, राकेश कुमार दांगी, कौशल शर्मा, जयप्रकाश नारायण, रीता कुशवाहा, सुनील कुमार, धर्मेंद्र कुमार, प्रिंस कुमार, रंजीत दास और मनीष चंद्रवंशी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Source link
