मुख्य बातें

400 रुपए रंगदारी न देने पर टैक्सी चालक को पीटा: हरदोई में मुख्य आरोपी हिमांशु पटेल गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी – Hardoi News

400 रुपए रंगदारी न देने पर टैक्सी चालक को पीटा:  हरदोई में मुख्य आरोपी हिमांशु पटेल गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी – Hardoi News

हरदोई के मल्लावां में 400 रुपए की रंगदारी न देने पर टैक्सी चालक की पिटाई के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी हिमांशु पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना शनिवार सुबह मल्लावां चौराहे पर हुई थी। पीड़ित चालक आलोक मिश्रा गंगारामपुर का निवासी है और मल्लावां-लखनऊ रूट पर टैक्सी चलाता है। आरोप है कि हिमांशु पटेल अपने साथी ध्रुव और कुछ अन्य युवकों के साथ मौके पर पहुंचा। उन्होंने चालक आलोक मिश्रा से 400 रुपए की रंगदारी मांगी। जब आलोक ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उसे गाड़ी से नीचे खींच लिया और लाठी-डंडों से पीटा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपियों ने चालक पर हमला किया, जिससे उसकी पीठ पर गहरे नीले निशान पड़ गए। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपी ध्रुव ने तमंचा निकालकर चालक की कनपटी पर तान दिया और दोबारा इलाके में दिखने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद घायल चालक को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) और फिर हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। होश में आने पर पीड़ित ने मल्लावां कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया था। बाद में इसमें धारा 308(5) की बढ़ोतरी भी की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए मल्लावां पुलिस ने मुख्य आरोपी हिमांशु पटेल, निवासी तेंदुआ, को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि फरार अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। बिलग्राम हरदोई के सीओ रविप्रकाश ने बताया कि टैक्सी चालक के साथ मारपीट और रंगदारी मांगने के मामले में मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी हिमांशु पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *