मुख्य बातें

तरनतारन में चुनाव रिहर्सल से गैरहाजिर कर्मचारियों पर सख्ती: नोटिस जारी, FIR की चेतावनी; 25 मई की रिहर्सल में मौजूद रहना जरूरी – tarn-taran News

तरनतारन में चुनाव रिहर्सल से गैरहाजिर कर्मचारियों पर सख्ती:  नोटिस जारी, FIR की चेतावनी; 25 मई की रिहर्सल में मौजूद रहना जरूरी – tarn-taran News

तरनतारन के जिला चुनाव अधिकारी-सह-डिप्टी कमिश्नर राहुल ने पंजाब राज्य चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों का पालन न करने वाले चुनाव कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उन्होंने 23 मई को नगर परिषद पट्टी और नगर पंचायत भिखीविंड के चुनाव की रिहर्सल से गैरहाजिर रहने वाले कर्मचारियों को नोटिस जारी किए हैं। जिला चुनाव अधिकारी ने रिटर्निंग ऑफिसर, नगर परिषद चुनाव-सह-सब डिविजनल मजिस्ट्रेट, पट्टी और रिटर्निंग ऑफिसर, नगर पंचायत चुनाव-सह-सब डिविजनल मजिस्ट्रेट, भिखीविंड के माध्यम से गैरहाजिर चुनाव अधिकारियों की सूची उनके संबंधित विभाग प्रमुखों को भेजी है। इसमें कहा गया है कि संबंधित कर्मचारी चुनाव रिहर्सल के दौरान अनुपस्थित रहे, जो एक गंभीर मामला है। विभाग प्रमुखों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने अधीन कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों को तुरंत चुनाव ड्यूटी पर उपस्थित रहने की सख्त हिदायत दें। ऐसा न करने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ रिप्रेजेंटेशन ऑफ द पीपल एक्ट, 1951 के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी और FIR दर्ज की जाएगी। जिला चुनाव अधिकारी बोले- कर्मचारी ड्यूटी पर मौजूद रहें जिला चुनाव अधिकारी ने स्पष्ट किया कि संबंधित विभाग प्रमुख रिटर्निंग ऑफिसर से समन्वय स्थापित करें और यह सुनिश्चित करें कि कर्मचारी ड्यूटी पर मौजूद रहें। इस संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही होने पर विभाग प्रमुख स्वयं जिम्मेदार होंगे। उन्होंने बताया कि सभी चुनाव स्टाफ को पहले ही सूचित कर दिया गया था कि चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार रिहर्सल के दौरान अनुपस्थित रहने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बावजूद गैरहाजिर रहने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को नोटिस भेजे गए हैं। 25 मई को होगी अगली रिहर्सल जिला चुनाव अधिकारी ने यह भी बताया कि नगर काउंसिल पट्टी और नगर पंचायत भिखीविंड के आम चुनाव के लिए तैनात होने वाले चुनाव स्टाफ की अगली रिहर्सल 25 मई को संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर की देखरेख में होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस रिहर्सल के दौरान भी कोई अधिकारी या कर्मचारी अनुपस्थित पाया जाता है, तो उसके खिलाफ नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि रिहर्सल के दौरान चुनाव स्टाफ को वोटिंग प्रोसेस की डिटेल्स के बारे में टेक्निकल जानकारी दी जाती है, जिसमें शामिल होना बेहद जरूरी है। जिला चुनाव अधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन ने पूरी चुनाव प्रक्रिया को शांति, सुरक्षा और पारदर्शिता के साथ पूरा करने के लिए बड़े पैमाने पर इंतजाम किए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *