पाली जिले के गुड़ा एंदला थाने के एंदला मोड़ पर रविवार देर शाम भीषण सड़क हादसे में 5 यात्री घायल हो गए। एंदला मोड़ पर निजी स्लीपर कोच बस को पीछे से ट्रेलर ने टक्कर मार दी, जिससे बस पलट गई। हादसे में एक ट्रक भी उससे टकरा गया, जिससे बस में सवार 5 यात्री घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। गुड़ा एंदला थाना प्रभारी दर्शन सिंह ने बताया- हादसे में स्लीपर कोच उत्तर प्रदेश के बलरामपुर से राजकोट (गुजरात) जा रही थी। हादसे में बस में सवार संजय पुत्र आसाराम, अनुज कुमार पुत्र अगरज बहादुर, अमित कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार पुत्र छगु भाई, युवराज पुत्र अवध राम घायल हो गए। सभी का बांगड़ हॉस्पिटल में इलाज जारी है।
Source link
