मुख्य बातें

जालंधर में मुस्लिम लड़की से शादी पर घर से निकाला: VIDEO में युवक बोला- मैं ब्राह्मण, घरवालों को शादी मंजूर नहीं, पुलिस भी धमका रही – Jalandhar News

जालंधर में मुस्लिम लड़की से शादी पर घर से निकाला:  VIDEO में युवक बोला- मैं ब्राह्मण, घरवालों को शादी मंजूर नहीं, पुलिस भी धमका रही – Jalandhar News

जालंधर में इंटर रिलीजन (दूसरे धर्म में) शादी करने वाला एक जोड़ा रोड पर भटक रहा है। गांधी कैंप के रहने वाले इस जोड़े ने परेशानी में रोते हुए इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो शेयर किया है। युवक ने बताया कि वह गांधी कैंप का रहने वाला है। वह ब्राह्मण परिवार में पैदा हुआ और 3 महीना पहले मुस्लिम लड़की से कोर्ट मैरिज की। उसकी शादी से उसके पारिवार वाले इतने नाराज हो गए कि उन्हें घर से निकाल दिया। युवक ने दावा किया कि उसने पुलिस को 112 पर कॉल किया, लेकिन कोई मदद नहीं की गई। दूसरे धर्म में शादी करने की वजह से जोड़े को सड़कों पर भूखे-प्यासे भटकना पड़ रहा है। युवक का आरोप है कि न्याय की गुहार लगाने पर पुलिस प्रशासन भी उसे प्रताड़ित कर रहा है और उल्टा पर्चा दर्ज करने के लिए धमकाया जा रहा है। पीड़ित जोड़े ने वीडियो में दावा किया कि उनकी जान को भी खतरा है। उन्होंने मांग की कि पुलिस के आला अधिकारी इस मामले में उनकी मदद करे और सुरक्षा प्रदान करें। युवक ने वीडियो में बताई अहम बातें… युवक ट्रक ड्राइवर, सोशल मीडिया पर भी एक्टिव जानकारी के मुताबिक, युवक का नाम जतिंदर कुमार उर्फ टोनी जालंधरिया है। वह जालंधर के गांधी कैंप का रहने वाला है। युवक ट्रक ड्राइवर है, और सोशल मीडिया पर भी एक्टिव है। वहीं, लड़की भी जालंधर की है। उसका कहना है कि कुछ लोग उनके पीछे पड़े हैं, जिससे वे छुप-छुपकर रह रहे हैं। पुलिस बोली- मामला वेरिफाई कर रहे इस मामले में जालंधर के डिवीजन नंबर 1 के चौकी इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि अभी इस मामले को वेरिफाई किया जा रहा है। इस तरह का मामला किसी थाने में दर्ज नहीं हुआ है। जोड़े का कहना है कि उसने पीसीआर पर फोन किया था, इसलिए उसका पुलिस में फिलहाल कोई रिकॉर्ड नहीं है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *