मुख्य बातें

कॉल्विन शील्ड कल से, सिलेक्शन कमेटी पर सस्पेंस बरकरार: खिलाड़ियों में असमंजस, RCA की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल – Jaipur News

कॉल्विन शील्ड कल से, सिलेक्शन कमेटी पर सस्पेंस बरकरार:  खिलाड़ियों में असमंजस, RCA की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल – Jaipur News

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) की ओर से 25 मई से राज्य की प्रतिष्ठित सीनियर कॉल्विन शील्ड क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू होगी। वहीं टूर्नामेंट शुरू होने से पहले सिलेक्शन कमेटी को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। इससे खिलाड़ियों और क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बन गया है। खिलाड़ियों के बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर उनके प्रदर्शन को कौन देखेगा और किस आधार पर भविष्य में राजस्थान टीम या कैंप के लिए चयन किया जाएगा। दरअसल, कॉल्विन शील्ड राजस्थान क्रिकेट का सबसे अहम घरेलू टूर्नामेंट माना जाता है, जहां बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य टीम और बड़े टूर्नामेंट्स के लिए मौका मिलता है। इस बार टूर्नामेंट की शुरुआत तक भी आधिकारिक रूप से सिलेक्शन कमेटी की घोषणा नहीं होने से खिलाड़ियों और कोचिंग सर्कल में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। RCA एडहॉक कमेटी कन्वीनर मोहित यादव के अनुसार- राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन एडहॉक कमेटी ने सिलेक्शन कमेटी का गठन कर लिया है। जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा भी की जा सकती है। इसके बावजूद टूर्नामेंट शुरू होने से पहले चयनकर्ताओं के नाम सार्वजनिक नहीं होने पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पहले चरण में यहां होंगे मैच पहले चरण में जयपुर में इलीट ग्रुप-ए और जोधपुर में प्लेट ग्रुप-ए के मुकाबले खेले जाएंगे। भीलवाड़ा और जयपुर के बीच गुलाबी नगर के जयपुर में जीआर ग्राउंड पर मुकाबला होगा। वहीं सीकर और राजसमंद की टीमें अनंतम ग्राउंड पर आमने-सामने होंगी। इसी तरह हनुमानगढ़ और झालावाड़ के बीच मैच टेलर ग्राउंड पर खेला जाएगा। दूसरी ओर जोधपुर में चित्तौड़गढ़ और अलवर की टीमें एंजेल ग्राउंड पर भिड़ेंगी। टोंक और बाड़मेर के बीच रिपब्लिक ग्राउंड पर मुकाबला होगा, जबकि चूरू और जोधपुर की टीमें स्पार्टन ग्राउंड पर आमने-सामने होंगी। कमेटी की घोषणा बिना हो रहा टूर्नामेंट इस मामले को लेकर राजस्थान क्रिकेट से जुड़े कुछ चयनकर्ताओं और क्रिकेट जानकारों ने भी चिंता जताई है। उनका कहना है कि यह पहली बार देखने को मिल रहा है जब इतने बड़े राज्य स्तरीय टूर्नामेंट की शुरुआत सिलेक्शन कमेटी की आधिकारिक घोषणा के बिना हो रही है। उनका मानना है कि इससे न केवल RCA की कार्यप्रणाली और पारदर्शिता पर सवाल खड़े होते हैं, बल्कि उन सैकड़ों खिलाड़ियों की मेहनत पर भी असर पड़ सकता है, जो वर्षों से राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने का सपना लेकर क्रिकेट खेल रहे हैं। क्रिकेट से जुड़े सूत्रों ने कहा- बिना स्पष्ट सिलेक्शन प्रक्रिया और सिलेटर्स की मौजूदगी के खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किस आधार पर होगा। इसे लेकर फिलहाल कोई स्पष्ट व्यवस्था सामने नहीं आई है। ऐसे में युवा खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों के बीच भी चिंता का माहौल बना हुआ है। अब सभी की नजर RCA एडहॉक कमेटी पर टिकी है कि वह कब तक आधिकारिक रूप से सिलेक्शन कमेटी की घोषणा करती है और खिलाड़ियों के बीच बने असमंजस को दूर करती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *