मुख्य बातें

जबलपुर में रविवार को नमो मैराथन: 5 किमी दौड़ में शामिल होंगे हजारों लोग, विजेता को मिलेगा 11 हजार का पुरस्कार – Jabalpur News

जबलपुर में रविवार को नमो मैराथन:  5 किमी दौड़ में शामिल होंगे हजारों लोग, विजेता को मिलेगा 11 हजार का पुरस्कार – Jabalpur News

जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह।

जबलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत रविवार, 21 सितंबर को एक भव्य ‘नमो मैराथन’ का आयोजन किया जाना है। आत्मनिर्भर भारत – विकसित भारत की थीम पर आधारित यह 5 किलोमीटर की दौड़ शहर के युवाओं और नागरिकों में

.

यह मैराथन रविवार सुबह 7 बजे राइट टाउन स्टेडियम से शुरू होगी। प्रतिभागियों को सुबह 6 बजे से ही स्टेडियम पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। जो लोग पहले से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं, उन्हें भी इसी समय रिपोर्ट करना होगा। सभी पंजीकृत प्रतिभागियों को मैराथन में पहनने के लिए एक टी-शर्ट दी जाएगी।

मैराथन का रूट शहर के कई प्रमुख हिस्सों से होकर गुजरेगा, यह दौड़ राइट टाउन स्टेडियम से शुरू होकर जमुना प्रसाद अग्रवाल चौक, रानी दुर्गावती फ्लाईओवर, मदन महल चौक और महानद्दा से होते हुए शास्त्री ब्रिज पहुंचेगी। इसके बाद यह तीन पत्ती चौक से वापस राइट टाउन स्टेडियम पर समाप्त होगी, जहां पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।

मैराथन की तैयारियों को लेकर शनिवार को कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में एक अहम बैठक हुई। इस बैठक में जिला पंचायत के सीईओ अभिषेक गहलोत, अपर कलेक्टर नाथूराम गोंड, नगर निगम कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना तिवारी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। बैठक में प्रतिभागियों के लिए पीने के पानी, रिफ्रेशमेंट और मेडिकल सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि सभी धावकों को किसी भी तरह की परेशानी न हो।

मैराथन में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को नगद पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 11,000 रुपए, द्वितीय स्थान वाले को 5,100 रुपए और तृतीय स्थान वाले को 2,100 रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा, सांत्वना पुरस्कार के तौर पर रनिंग शूज और अन्य उपहार भी प्रदान किए जाएंगे। इन आकर्षक पुरस्कारों ने भी प्रतिभागियों का जोश बढ़ाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *