मुख्य बातें

कराहल थाने में तोड़फोड़, 100 से अधिक पर FIR दर्ज: लाठी-डंडों से किया था हमला, पनवाड़ा गोलीकांड के बाद किया था उपद्रव – Sheopur News

कराहल थाने में तोड़फोड़, 100 से अधिक पर FIR दर्ज:  लाठी-डंडों से किया था हमला, पनवाड़ा गोलीकांड के बाद किया था उपद्रव – Sheopur News

श्योपुर के कराहल थाना परिसर में पनवाड़ा गोलीकांड के बाद हुए उपद्रव और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने 100 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उपद्रवियों ने थाना परिसर में खड़े शासकीय वाहनों को नुकसान पहुंचाया था। पुलिस के अनुसार, यह घटना शनिवार रात को हुई जब आदिवासी समुदाय के लोगों की एक भीड़ कराहल थाने पहुंची। भीड़ ने जमकर नारेबाजी की, चक्का जाम किया और उपद्रव मचाया। इस दौरान थाना परिसर में खड़ी सरकारी गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। सरकारी संपत्ती को पहुंचाया नुकसान इस संबंध में सउनि. मैनाबाई की रिपोर्ट पर कराहल थाने में अपराध क्रमांक 56/26 दर्ज किया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 23 मई 2026 की रात करीब 9 से 11 बजे के बीच अज्ञात लोगों की भीड़ ने एकजुट होकर थाना परिसर में प्रवेश किया और लाठी-डंडों से शासकीय वाहनों के शीशे तोड़ दिए। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 191(2), 125, 191(3), 324(4) और लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले की विवेचना की जिम्मेदारी प्र.आर. हेमंत रावत को सौंपी गई है। अतिरिक्त पुलिसबल तैनात घटना के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस थाना परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। साथ ही, वीडियो और तस्वीरों के आधार पर उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। कराहल थाना प्रभारी यास्मीन खान ने बताया कि थाना परिसर में तोड़फोड़ और शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों की पहचान की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान अन्य आरोपियों के नाम भी जोड़े जा सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *