मुख्य बातें

बिट्‌टू और पुलिस के बीच हुई बहस पर राजनीति गरमाई: बोले- यह सरकारी गुंडे हैं, अरोड़ा बोले- यह भाजपा का वर्किंग मॉडल – Chandigarh News

बिट्‌टू और पुलिस के बीच हुई बहस पर राजनीति गरमाई:  बोले- यह सरकारी गुंडे हैं, अरोड़ा बोले- यह भाजपा का वर्किंग मॉडल – Chandigarh News

पंजाब में नगर काउंसिल व नगर निगम चुनाव के दौरान केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और पुलिस के बीच हुई बहसबाजी और धक्कामुक्की पर पंजाब की राजनीति गरमा गई है। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी के प्रधान अमन अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि संगरूर व धूरी में जिस तरह की गुंडागर्दी की गई है, उसकी हम निंदा करते हैं। उन्होंने मीडिया के सामने कल की कुछ फोटो भी दिखाईं। साथ ही कहा कि बिट्टू द्वारा हर चुनाव में गुंडागर्दी करके लोकतंत्र का दुरुपयोग करना भाजपा का वर्किंग मॉडल बन चुका है। अब तीन प्वाइंट में जानिए बिट्‌टू ने क्या कहा है – 1. बिट्टू ने कहा, “मैं वाहेगुरु को याद करके सुबह 6 बजे निकला था कि आज खाकी (पुलिस) के साथ टकराना ही है। यह मन बनाकर आया था। मेरा रिकॉर्ड है, मैंने पहले भी कहा था कि या तो मुझ पर पर्चे (केस) दर्ज करो और जेल में डाल दो, या जो काम उल्टा कर रहे हो उसे सीधा कर दो। मेरे पास तीसरी कोई बात ही नहीं है।” 2. बिट्‌टू ने कहा, “हमने शाम 5 बजे तक इंतजार किया। ओंकार सिंह को इन्होंने उठाकर कहां रखा है, आज तक हमें पता नहीं। हम बीजेपी के वर्कर को ऐसे छोड़कर कैसे चले जाएं? हम बिल्कुल छोड़कर नहीं जाएंगे, चाहे ये हमारे साथ कुछ भी कर लें या जेल ले जाएं। हम उसे साथ लेकर ही जाएंगे।” 3. बिट्टू ने पुलिस वालों को कहा, “ये गुंडागर्दी है, ये सरकारी गुंडे हैं। ये सरकार की कठपुतली बने हुए हैं। हमें डराने के लिए ये पश्चिम बंगाल वाली हरकतें यहां (पंजाब में) कर रहे हैं, लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे।” उन्होंने आगे कहा, “जहां असल में नशा (चिट्टा) बिक रहा है या गैंगस्टर हैं, वहां ये जोर नहीं दिखाते। जब किसानों का डंडा फिरता है, तब देखा करो कि ये (पुलिस) कैसे भागते हैं।”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *