मुख्य बातें

पंजाब- राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल कोर्ट में तलब: व्यक्तिगत तौर पर पेश होना होगा, AAP विधायकों को भेड़-बकरी कहा था; BJP जॉइन कर चुकीं – Moga News

पंजाब- राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल कोर्ट में तलब:  व्यक्तिगत तौर पर पेश होना होगा, AAP विधायकों को भेड़-बकरी कहा था; BJP जॉइन कर चुकीं – Moga News


आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर भाजपा में शामिल राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल को मोगा की अदालत सेझटका लगा है। अदालत ने उन्हें मानहानि के मामले में 10 जून को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया है। यह केस मोगा से AAP विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा ने दायर किय

.

यह मानहानि का मामला स्वाति मालीवाल द्वारा पंजाब के आम आदमी पार्टी विधायकों के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा है। मालीवाल ने आप विधायकों को भेड़-बकरी कहा था। इस बयान के बाद पंजाब की राजनीति में घमासान मच गया।

19 मई को हुई सुनवाई में विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा पहुंची थीं।

MLA ने कहा- अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना गलत विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि के खिलाफ ऐसी अभद्र और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना गलत है, क्योंकि इससे लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा को ठेस पहुंचती है। इस बयान से विधायकों की छवि धूमिल हुई है।

इससे पहले 19 मई को मोगा अदालत में सुनवाई हुई थी। इस दौरान विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा अदालत में पेश हुईं और अपने पक्ष से जुड़े तथ्यों को अदालत के सामने रखा।

28 अप्रैल को मालीवाल ने दिल्ली में भाजपा पार्टी जॉइन की थी। उनके साथ राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, संदीप पाठक, विक्रमजीत साहनी और राजेंद्र गुप्ता भी भाजपा में शामिल हुए थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *