मुख्य बातें

शादी और उम्र पर ट्रोल करने पर भड़कीं शमिता शेट्टी: ट्रोलर से बोलीं- शादी करके आपने क्या उखाड़ लिया; सिंगल महिलाओं को ऐज शेम करना बंद करें

शादी और उम्र पर ट्रोल करने पर भड़कीं शमिता शेट्टी:  ट्रोलर से बोलीं- शादी करके आपने क्या उखाड़ लिया; सिंगल महिलाओं को ऐज शेम करना बंद करें


7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शिल्पा शेट्टी की बहन और एक्ट्रेस शमिता शेट्टी ने सोशल मीडिया पर अपनी उम्र और शादी को लेकर कमेंट करने वाले ट्रोलर्स को कड़ा जवाब दिया है। इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए शमिता ने उन लोगों पर निशाना साधा जो सिंगल महिलाओं को ऐज-शेम करते हैं।

47 वर्षीय शमिता ने कहा कि वे शादी करने की किसी जल्दबाजी में नहीं हैं और अपनी जिंदगी में बेहद फिट और खुश हैं। उन्होंने ट्रोलर्स की पुरुष-प्रधान और पिछड़ी सोच पर आपत्ति जताते हुए उन्हें तुरंत अनफॉलो करने की सलाह दी है।

एक्ट्रेस शमिता शेट्टी।

एक्ट्रेस शमिता शेट्टी।

कमेंट करने वाले को कहा- बदलाव प्राकृतिक है शमिता शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ट्रोलर की पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया। इसमें यूजर ने लिखा था कि आपकी उम्र हो गई है और अब पहले वाली बात नहीं रही। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए शमिता ने लिखा, ‘हां, मैं अब अलग दिखूंगी।

समय के साथ चीजें बदलती हैं और यह जीवन का प्राकृतिक नियम है। शारीरिक बनावट सहित कुछ भी हमेशा के लिए एक जैसा नहीं रहता। लेकिन अपनी उम्र के हिसाब से मैं पूरी तरह स्वस्थ, फिट और खुश हूं। मेरे लिए सिर्फ यही मायने रखता है।’

‘शादी करके आपने क्या उखाड़ लिया’ यूजर ने शमिता की शादी को लेकर भी टिप्पणी की थी कि अगर समय पर शादी कर लेतीं तो आज बच्चे बड़े हो गए होते। इस पर शमिता ने तीखा पलटवार करते हुए पूछा, ‘तो? आपने शादी करके क्या उखाड़ लिया है भाई?

सबसे जरूरी बात यह है कि आप लोग सिंगल महिलाओं को फॉलो ही क्यों करते हैं? सिर्फ इसलिए ताकि उन्हें ऐज-शेम कर सकें और उन पर अपनी पुरुष-प्रधान और आदिमानव जैसी पिछड़ी सोच थोप सकें? कृपया मुझ पर एक अहसान करें और मुझे तुरंत अनफॉलो कर दें।’

बड़ी बहन शिल्पा शेट्टी से होती है तुलना शमिता शेट्टी की बड़ी बहन और बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी 50 साल की हैं। शिल्पा शादीशुदा हैं और उनका एक 14 साल का बेटा है। शमिता ने पहले भी कई इंटरव्यू में साफ किया है कि वे सिर्फ शादी करने के नाम पर किसी से भी शादी नहीं करना चाहतीं। वे सही समय और सही जीवनसाथी का इंतजार करने में विश्वास रखती हैं और अपनी सिंगल लाइफ को पूरी तरह से एन्जॉय कर रही हैं।

फिल्में छोड़ इंटीरियर डिजाइनिंग में बनाया करियर शमिता शेट्टी ने साल 2000 में आदित्य चोपड़ा की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘मोहब्बतें’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने ‘जहर’ (2005), ‘फरेब’ (2005) और ‘कैश’ (2007) जैसी फिल्मों में काम किया। कुछ समय बाद उन्होंने एक्टिंग से एक लंबा ब्रेक ले लिया और इंटीरियर डिजाइनिंग के क्षेत्र में अपना सफल करियर बनाया। इसके बाद उन्होंने रियलिटी शोज के जरिए दोबारा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में वापसी की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *