मुख्य बातें

एयरफोर्स करवा रहा चंडीगढ़ में एयर शो: सेक्टर-17 में 24 सितंबर से 3 दिन चलेगा, 126 स्कूलों के 519 बच्चे दिखाएंगे हुनर – Chandigarh News

एयरफोर्स करवा रहा चंडीगढ़ में एयर शो:  सेक्टर-17 में 24 सितंबर से 3 दिन चलेगा, 126 स्कूलों के 519 बच्चे दिखाएंगे हुनर – Chandigarh News

एयर शे की जानकारी देता एयरफोर्स अधिकारी।

चंडीगढ़ के सेक्टर-17 में 24 सितंबर से 3 दिन का एयर शो आयोजित किया जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए एयर फोर्स अधिकारियों ने बताया कि इस बार शो के चीफ गेस्ट एयर मार्शल विजय कुमार गर्ग होंगे।

.

एयर शो में पूरे देश के 126 स्कूलों से चुने गए 519 बच्चे हिस्सा लेंगे। ये सभी बच्चे एयर फोर्स और आर्मी से जुड़े स्कूलों में पढ़ते हैं। इस दौरान बच्चे अपनी कला और अलग-अलग हुनर का प्रदर्शन करेंगे।

एयर फोर्स अधिकारियों ने बताया कि इस कार्यक्रम की शुरुआत वर्ष 2008 में की गई थी। इसका मकसद एयर फोर्स स्कूलों को बेहतर बनाना और उनमें पढ़ने वाले बच्चों को एयर फोर्स व डिफेंस से जुड़े नियमों व अनुशासन से अवगत कराना है। बच्चों को सैनिकों की तरह प्रशिक्षण दिया जाता है ताकि वे भविष्य में बेहतरीन सोल्जर बनकर देश का नाम रोशन कर सकें।

जानिए क्या होता है एयर शो

एयर शो वह आयोजन होता है, जिसमें वायु सेना के विमान, हेलिकॉप्टर और जवान अपनी क्षमता का प्रदर्शन करते हैं। इसमें लड़ाकू विमानों की स्टंट फ्लाइंग, पैराशूटिंग, एयर कॉम्बैट तकनीक और सैनिकों के कौशल को दिखाया जाता है। इसका उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति की भावना जगाना और रक्षा सेवाओं की ओर आकर्षित करना होता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *