मुख्य बातें

आयुष्मान कार्ड धारकों से अवैध वसूली: देवा सीएचसी में 4 से 6 हजार की मांग, अधीक्षक बोले- सभी सेवाएं निःशुल्क – Barabanki News

आयुष्मान कार्ड धारकों से अवैध वसूली:  देवा सीएचसी में 4 से 6 हजार की मांग, अधीक्षक बोले- सभी सेवाएं निःशुल्क – Barabanki News


सरफराज वारसी| बाराबंकी1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बाराबंकी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) देवा में अवैध वसूली का मामला सामने आया है। सोमवार को एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में फार्मासिस्ट रामकृपाल वर्मा को पैसे लेते हुए दिखाया गया है।मरीजों से प्रसव और ऑपरेशन के नाम पर 4 से 6 हजार रुपए तक की मांग की जा रही है।

फार्मासिस्ट रामकृपाल वर्मा ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. राधेश्याम गौड़ ने स्पष्ट किया कि अस्पताल में सभी सेवाएं निःशुल्क हैं। उन्होंने कहा कि यह मामला निराधार है। उनके संज्ञान में ऐसा कोई प्रकरण नहीं आया है।

रुपए लेने का वीडियो सामने आया है।

रुपए लेने का वीडियो सामने आया है।

अधीक्षक ने बताया कि पिछले महीने 15 और इस महीने अब तक 12 से 15 सीजेरियन ऑपरेशन हुए हैं। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

डॉ. गौड़ ने बताया कि पहले भी सीएचसी देवा पर लगे आरोपों की जांच हो चुकी है। उसमें कोई तथ्य नहीं मिले। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधा दी जा रही है। किसी प्रकार की वसूली की अनुमति नहीं है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *