झारखंड में कुर्मी-कुड़मी समुदाय द्वारा अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा मांगने के विरोध में आदिवासी समाज ने बड़ा प्रदर्शन किया। रामगढ़ के एमएमटी ग्राउंड में हजारों आदिवासी एकत्र हुए।
.
प्रदर्शनकारी ढोल-मांदर और पारंपरिक हथियारों के साथ विरोध में शामिल हुए। रामगढ़, पतरातू, बरकाकाना, भुरकुंडा, भदानीनगर, सिरका, अरगड्डा, हेसला, मांडू, कुजू, गोला, दुलमी, रजरप्पा और चितरपुर से लोग दो पहिया और चार पहिया वाहनों से पहुंचे।
प्रदर्शनकारियों ने रामगढ़ डीसी को ज्ञापन सौंपा। राज्य के विभिन्न आदिवासी संगठनों ने कुर्मी समाज की एसटी दर्जे की मांग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
