मुख्य बातें

हरदोई में तेज रफ्तार वाहन ने मां-बेटे को कुचला: बुजुर्ग घायल, सड़क किनारे सोते समय हुआ हादसा – Shrimau(‌Bilgram) News

हरदोई में तेज रफ्तार वाहन ने मां-बेटे को कुचला:  बुजुर्ग घायल, सड़क किनारे सोते समय हुआ हादसा – Shrimau(‌Bilgram) News


कुलदीप सिंह | श्रीमऊ (बिलग्राम), हरदोईकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

हरदोई के अरवल थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। कुसुमखोर श्री मऊ मार्ग पर सड़क किनारे पन्नी के नीचे सो रहे तीन लोगों को एक तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। हादसे में एक महिला और उसके बेटे की मौत हो गई, जबकि एक बुजुर्ग घायल हो गए।

घटना बुधवार रात की है। जसमई निवासी इंद्रपाल की पत्नी गायत्री (30), बेटा प्रिंस (7) और इंद्रपाल के बड़े भाई कृष्ण कुमार (60) सड़क किनारे पन्नी के नीचे सो रहे थे। गायत्री की मौके पर ही मौत हो गई। प्रिंस को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घायल कृष्ण कुमार का इलाज हरपालपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

इंद्रपाल ने बताया कि उनका मकान सड़क के किनारे था। कुसुमखोर श्री मऊ मार्ग के चौड़ीकरण के दौरान उनका मकान सड़क की सीमा में आ गया। तब से वह अपने परिवार के साथ सड़क किनारे पन्नी के नीचे रह रहे थे। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *