मुख्य बातें

हिमाचल CM लंदन से वापस लौटे: कल दिल्ली से शिमला आएंगे, बेटी का एडमिशन करवाने गए थे सुक्खू – Shimla News

हिमाचल CM लंदन से वापस लौटे:  कल दिल्ली से शिमला आएंगे, बेटी का एडमिशन करवाने गए थे सुक्खू – Shimla News

नई दिल्ली में राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने किया सीएम का स्वागत।

हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू करीब 10 दिनों बाद लंदन में अपनी बेटी के एडमिशन कराने के बाद भारत लौट आए हैं। वह शनिवार रात नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे। वह कल दिल्ली से शिमला आएंगे।

.

नई दिल्ली में राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने उनका स्वागत किया। इस दौरान देहरा की विधायक व CM सुक्खू की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर भी उनके साथ थी। वह भी बेटी की एडमिशन कराने के लिए लंदन गई थीं।

एलएलएम की पढ़ाई कर रहीं कामुन

बता दें कि कि सीएम सुक्खू की बड़ी बेटी कामुन का उच्च शिक्षा के लिए लंदन में एडमिशन हुआ है। बेटी के एडमिशन की औपचारिकताएं पूरी करने के लिए सीएम सुक्खू उनके साथ लंदन गए थे। एडमिशन होने के बाद वह अब वापस लौट आए हैं। उनकी बेटी लंदन यूनिवर्सिटी से एलएलएम की पढ़ाई करेंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *