मुख्य बातें

चंडीगढ़ में BMW-रेंज रोवर समेत 20 लग्जरी गाड़ियां जली: वर्कशॉप में लगी आग, फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां ने पाया काबू – Chandigarh News

चंडीगढ़ में BMW-रेंज रोवर समेत 20 लग्जरी गाड़ियां जली:  वर्कशॉप में लगी आग, फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां ने पाया काबू – Chandigarh News


चंडीगढ़ के एस.के. मोटर्स की वर्कशॉप में लगी आग। 

चंडीगढ़ के मक्खन माजरा स्थित एस.के. मोटर्स की वर्कशॉप में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते बीएमडब्ल्यू, जगुआर, लैंड क्रूजर, मर्सिडीज और रेंज रोवर जैसी करीब 20 लग्जरी गाड़ियां पूरी तरह जल गईं। वर्कशॉप मालिक संतोष के मुताबिक यह हादसा पास

.

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की करीब 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायरबिग्रेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वर्कशॉप में खड़ी सभी गाड़ियां जल चुकी थीं।

वर्कशाप का मालिक संतोष।

आग बुझाने के दौरान वर्कशॉप मालिक भी घायल

सिक्योरिटी गार्ड ने आग लगने की जानकारी तुरंत मालिक को दी। सूचना मिलने पर वर्कशॉप मालिक संतोष मौके पर पहुंचे। आग बुझाने के दौरान संतोष की बाजू और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं।

वर्कशॉप में लगी आग में गाड़ियां जली।

वर्कशॉप में लगी आग में गाड़ियां जली।

करोड़ों का नुकसान, गाड़ियों के मालिक भड़के

संतोष ने कहा कि वर्कशॉप साल 2009 से चला रहे हैं। हादसे में न सिर्फ गाड़ियां बल्कि वर्कशॉप की मशीनरी, कंप्यूटर और सारा सामान भी जल गया। उन्होंने गाड़ियों के मालिकों को समझाने की कोशिश की, कुछ लोग शांत रहे लेकिन कुछ ने मुझसे बदसलूकी भी की।

संतोष ने बताया कि मैंने सभी गाड़ी मालिकों को हाथ जोड़कर कहा है कि मैं सबका नुकसान चुकाऊंगा, लेकिन थोड़ा वक्त चाहिए। आग पड़ोस की दुकान से लगी थी, उसमें भी भारी नुकसान हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *