हरियाणा के रहने वाले 2 बदमाशों का दिल्ली पुलिस ने एनकाउंटर किया। पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में हरियाणा के रहने वाले 2 बदमाश घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिनकी पहचान भिवानी निवासी साहिल व पानीपत निवासी राहुल के रूप में
.
हालांकि भिवानी पुलिस के अनुसार उनके पास इसकी कोई सूचना नहीं आई है। डीएसपी हेडक्वार्टर महेश कुमार ने कहा है कि इस एनकाउंटर के बार में हमारे पास इसकी कोई सूचना नहीं है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली पुलिस को सूचना मिली थी कि हरियाणा में ट्रिपल मर्डर के आरोपी बदमाश दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके के आसपास से गुजर सकते हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी की। दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर रोहित गोदारा और वीरेंद्र चरण गिरोह के 2 शूटरों का एनकाउंटर कर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी की हत्या की तैयारी में थे और मुंबई-बेंगलुरु में रेकी कर चुके थे।
एनकाउंटर में दोनों घायल पुलिस टीम ने दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके में पुलिस ने आरोपियों को घेरा। पुलिस ने जब उन्हें घेर लिया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। पुलिस के एक्शन में दोनों बदमाश घायल हो गए। दोनों को फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस की अभी तक की जांच में पता चला कि रोहित गोदारा गिरोह के जिन दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है वे कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को मारने की तैयारी में थे।
