शिवहर राष्ट्रीय स्वयंसेवक के यूथ ऑफिसर राकेश कुमार द्वारा गुरुवार की संध्या शिवहर स्थित मेरा युवा भारत कार्यालय में सभी सेवकों के साथ एक बैठक आयोजित की गई जिस बैठक में विभिन्न कार्यक्रम के बारे में मंथन किया गया युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ‘विकसित
.
यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘जन भागीदारी से राष्ट्र निर्माण’ के विजन से प्रेरित है। इसे लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को समर्पित किया गया है, जो 31 अक्टूबर 2025 को मनाई जाएगी। इस पदयात्रा में युवा से लेकर वरिष्ठ नागरिक तक सभी मिलकर देश के इतिहास को याद करेंगे और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएंगे। विशेष रूप से ‘अमृत पीढ़ी’ यानी आज के युवाओं की भूमिका पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस अभियान का लक्ष्य युवाओं को ‘एक भारत’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के आदर्शों को अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
यह पदयात्रा सरदार पटेल की उस भावना को आगे बढ़ाएगी, जिस तरह उन्होंने बिखरे हुए भारत को एक किया था। पहल के तहत, जिला स्तरीय पदयात्राएं 21 अक्टूबर से 25 नवंबर 2025 तक आयोजित होंगी। हर संसदीय क्षेत्र के सभी जिलों में तीन दिनों तक 8 से 10 किलोमीटर लंबी पदयात्राएं की जाएंगी।
इसके अतिरिक्त, एक राष्ट्रीय पदयात्रा 152 किलोमीटर की होगी। यह पदयात्रा सरदार पटेल के जन्म स्थान हर शाम में ‘सरदार गाथा’ के साथ संपन्न होगी, जिसमें उनके जीवन और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान की कहानी सुनाई जाएगी। इस बैठक में मौके पर उपस्थित स्वयंसेवक आरती सिंह शुभम कुमार राजकुमार रजनीश कुमार ऋषभ कुमार सहित कई स्वयंसेवक मौजूद थे
