मुख्य बातें

सेंसेक्स में 150 अंक से ज्यादा की तेजी: 82,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 50 अंक चढ़ा; बैंकिंग-IT शेयर्स में बढ़त

सेंसेक्स में 150 अंक से ज्यादा की तेजी:  82,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 50 अंक चढ़ा; बैंकिंग-IT शेयर्स में बढ़त


  • Hindi News
  • Business
  • Stock Market Update October 10, 2025: SENSEX, NIFTY Trade Higher Led By Bank And IT Stocks

मुंबई25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी 10 अक्टूबर को तेजी है। सेंसेक्स करीब 150 अंक चढ़कर 82,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 50 अंक की तेजी है। ये 24,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 13 में तेजी और 17 में गिरावट है। बैंकिंग और IT शेयर में ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है। वहीं फार्मा और मेटल शेयर्स में गिरावट है।

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 492 अंक (1.01%) गिरकर 48,087 पर और कोरिया का कोस्पी 46 अंक ऊपर 3,596 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 302 अंक (1.13%) गिरकर 26,450 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट 20 अंक की मामूली गिरावट के साथ 3,913 पर कारोबार कर रहा है।
  • 9 अक्टूबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 243 अंक गिरकर 46,358 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डेक कंपोजिट 18 अंक गिरकर 23,024 पर और S&P 500 18 अंक गिरकर 6,735 पर बंद हुआ।

कल बाजार में तेजी रही

शेयर बाजार में कल यानी 9 अक्टूबर को तेजी रही थी। सेंसेक्स 398 अंक की बढ़त के साथ 82,172 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 135 अंक की तेजी रही। ये 25,181 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में तेजी और 7 में गिरावट रही। आज मेटल IT, और FMCG शेयर्स में ज्यादा बढ़त रही। टाटा स्टील और HCL टेक के शेयर 2% से ज्यादा चढ़कर बंद हुए।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *