मुख्य बातें

IPL 2026 ऑक्शन 13-15 दिसंबर के बीच हो सकता है: रिटेंशन डेडलाइन 15 नवंबर; अश्विन के रिटायरमेंट से CSK का पर्स मजबूत होगा

IPL 2026 ऑक्शन 13-15 दिसंबर के बीच हो सकता है:  रिटेंशन डेडलाइन 15 नवंबर; अश्विन के रिटायरमेंट से CSK का पर्स मजबूत होगा


स्पोर्ट्स डेस्क16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पिछले साल IPL इतिहास में पहली बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खिताब अपने नाम किया था।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का ऑक्शन 13 से 15 दिसंबर के बीच हो सकता है। इस बार मिनी ऑक्शन भारत में होने की उम्मीद है। पिछले दो साल नीलामी दुबई और जेद्दा में हुई थी। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI ने अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन फ्रेंचाइजी अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

सभी फ्रेंचाइजियों में चेन्नई सुपर किंग्स का पर्स सबसे ज्यादा हो सकता है। टीम के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इसी साल 27 अगस्त को IPL से संन्यास ले लिया था। उनके जाने से CSK के पर्स में 9.5 करोड़ रुपए जुड़ गए हैं।

IPL 2024 का मेगा ऑक्शन सऊदी अरब के जेद्दा में हुआ था। मल्लिका सागर ऑक्शनर थीं।

IPL 2024 का मेगा ऑक्शन सऊदी अरब के जेद्दा में हुआ था। मल्लिका सागर ऑक्शनर थीं।

रिटेंशन डेडलाइन 15 नवंबर फ्रेंचाइजियों को प्लेयर्स को रिलीज करने की लिस्ट 15 नवंबर तक जमा करनी होगी। माना जा रहा है कि इस बार टीमें ज्यादा बदलाव नहीं करेंगी, लेकिन पिछले सीजन में पॉइंट्स टेबल के आखिरी स्थान पर रहीं चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) में कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं।

CSK का पर्स मजबूत होगा अनुभवी स्पिनर आर अश्विन के IPL से संन्यास लेने के बाद CSK के पर्स में पहले ही 9.75 करोड़ रुपए जुड़ गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम से दीपक हूडा, विजय शंकर, राहुल त्रिपाठी, सैम करन और डेवोन कॉनवे को रिलीज किया जा सकता है।

संजू सैमसन को RR रिलीज कर सकती है राजस्थान रॉयल्स में कप्तान संजू सैमसन का अब तक ट्रेड नहीं हो सका है। जिस वजह से फ्रेंचाइजी उनको रिलीज कर सकती है। हालांकि, कोच के रूप में कुमार संगकारा की वापसी के बाद टीम श्रीलंकाई स्पिनर वनिंदु हसरंगा और महेश तीक्षणा के रिलीज करने का फैसला बदल सकती है।

वेंकटेश अय्यर भी कोलकाता से रिलीज होंगे दूसरी टीमों से दिल्ली के टी नटराजन और मिचेल स्टार्क, लखनऊ के आकाश दीप, मयंक यादव और डेविड मिलर को भी नई टीम तलाशनी पड़ सकती है। पिछले ऑक्शन के तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर (23.75 करोड़ रुपए) को भी कोलकाता टीम से रिलीज कर सकती है।

कैमरून ग्रीन होंगे सबसे महंगे फ्रेंचाइजियों के बीच चर्चा है कि ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन इस ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी हो सकते हैं। पिछली बार चोट के कारण वह ऑक्शन में शामिल नहीं हो पाए थे, लेकिन कई टीमें उन्हें खरीदने में दिलचस्पी दिखा रही हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *