हनुमानगढ़ में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जंक्शन थाना पुलिस ने जिला विशेष टीम (डीएसटी) की सूचना पर कार्रवाई करते हुए करीब 99.34 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने मौके से चार नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और स्कॉर्पियो गाड़ी जब्त
.
पुलिस अधीक्षक हरी शंकर ने बताया कि जिले में नशा तस्करी, अवैध मादक पदार्थ, हथियार, जुआ-सट्टा और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई जारी है। इसके तहत ही ‘न्यू वन कैच वन’ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के दौरान यह बड़ी कार्रवाई हुई।
डीएसटी की सूचना पर हुई कार्रवाई
जंक्शन थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह राठौड़ के नेतृत्व में टीम मंगलवार रात गश्त पर थी। इसी दौरान डीएसटी से सूचना मिली कि कुछ लोग स्कॉर्पियो गाड़ी में हेरोइन लेकर घूम रहे हैं। टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका। जांच के दौरान पुलिस को गाड़ी से 99.34 ग्राम हेरोइन मिली।
चार आरोपी गिरफ्तार, सभी एक ही इलाके के
- घनश्याम (32) पुत्र ओमप्रकाश, निवासी वार्ड 5, गांव नौरंगदेसर,
- रमेश उर्फ धोलू (28) पुत्र भूपराम जाट,
- राकेश कुमार उर्फ राकू (26) पुत्र भागीरथ जाट,
- सुभाष (25) पुत्र भूपराम जाट — तीनों वार्ड 8, मटोरियांवाली ढाणी के निवासी हैं।
चारों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की आगे की जांच का जिम्मा टाउन थाना प्रभारी अशोक बिश्नोई को सौंपा गया है।
