मुख्य बातें

धनबाद में एफसीआई गोदाम फायरिंग मामले का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद; ट्रक चालक को लगी थी गोली – Dhanbad News

धनबाद में एफसीआई गोदाम फायरिंग मामले का खुलासा:  दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद; ट्रक चालक को लगी थी गोली – Dhanbad News

धनबाद पुलिस ने धनसार थाना क्षेत्र के बरमसिया स्थित एफसीआई गोदाम लोडिंग प्वाइंट पर हुई फायरिंग की घटना का खुलासा कर दिया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से एक पिस्टल, 14 जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ है। सिटी एसपी ऋ

.

सिटी एसपी ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि एफसीआई गोदाम परिसर में ट्रक चालक श्रवण कुमार यादव को गोली मारी गई है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल श्रवण यादव को शहीद निर्मल महतो मेमोरियल मेडिकल कॉलेज अस्पताल (SNMMCH) में भर्ती कराया। शाम लगभग 5 बजे श्रवण यादव का बयान दर्ज किया गया, जिसके आधार पर धनसार थाना कांड संख्या 185/25 दर्ज किया गया।

श्रवण यादव को दाहिने हाथ और पैर में गोली लगी

श्रवण यादव के बयान के अनुसार, घटना के समय ट्रांसपोर्टर और ट्रक मालिक भाड़ा बढ़ाने को लेकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान ट्रांसपोर्टर कुणाल सिंह ने गाली-गलौज करते हुए पिस्टल निकाली और फोन पर अपने साथियों को बुलाया। कुछ देर बाद काले रंग की स्कॉर्पियो में उदय प्रताप सिंह, करणवीर सिंह और 4-5 अज्ञात लोग मौके पर पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान श्रवण यादव को दाहिने हाथ और पैर में गोली लगी।

पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्टल, 14 जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया था। बाद में पुलिस ने कुणाल सिंह को निचितपुर अस्पताल से और करणवीर सिंह को पाटलिपुत्रा नर्सिंग होम से इलाज के दौरान गिरफ्तार कर लिया।

सिटी एसपी ने बताया कि इस घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *