मुख्य बातें

बठिंडा में यूथ फेस्टिवल में फायरिंग: तीन-चार राउंड चली गोली से कॉलेज में मची भगदड़. पुरानी रंजिश के चलते दो छात्र गुट भिड़े – Bathinda News

बठिंडा में यूथ फेस्टिवल में फायरिंग:  तीन-चार राउंड चली गोली से कॉलेज में मची भगदड़. पुरानी रंजिश के चलते दो छात्र गुट भिड़े – Bathinda News

फाय​रिंग के बाद कॉलेज में मची अफरा-तफरी, भागते छात्र

बठिंडा के एक कॉलेज में चल रहे यूथ फेस्टिवल के दौरान छात्रों के दो गुटों में भिड़ंत हो गई और फायरिंग शुरू हो गई। तीन-चार राउंड हुई फायरिंग से कॉलेज में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स पहुंची। बताया जा रहा है कि घटना दो छात्र गुटों

.

सरकारी राजिंदरा कॉलेज में मंगलवार को यूथ फेस्टिवल चल रहा था। दोपहर करीब ढाई बजे दो छात्रों के बीच विवाद हो गया। एक छात्र ने दूसरे पर फायरिंग कर दी। इससे छात्रों के दो गुट आमने-सामने हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस दौरान तीन से चार राउंड फायरिंग की गई। मौके पर एसपी सिटी और थाना पुलिस भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे।

फायरिंग करने वाले युवक की पहचान

एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि यूथ फेस्टिवल में दो छात्रों के बीच कहासुनी से विवाद शुरू हुआ। इसमें एक ने दूसरे पर फायरिंग कर दी। दोनों गुट आमने-सामने आ गए। फायरिंग करने वाले युवक की पहचान बीर वाहमन निवासी जसदीप सिंह के रूप में हुई है। उसने 32 बोर की पिस्तौल से हवा में गोली चलाई थी।

दोनों गुटों में कई बार हो चुका है विवाद

पुलिस के अनुसार, इन दो गुटों में रंजिश चलती है। इनके बीच कई बार झगड़े और मारपीट हो चुकी है और उनके खिलाफ मामले दर्ज किए जा चुके हैं। आज की घटना में दोनों गुट फरार हैं। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और साथ ही इनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *