मुख्य बातें

परिणीति-राघव चड्ढा पेरेंट्स बनने वाले हैं: कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी खुशखबरी, लिखा 1+1=3 होने जा रहे हैं

परिणीति-राघव चड्ढा पेरेंट्स बनने वाले हैं:  कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी खुशखबरी, लिखा 1+1=3 होने जा रहे हैं


3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। कपल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर यह खुशखबरी दी है। शेयर किए गए पोस्ट में एक बच्चे का नन्हा पांव दिखाई दे रहा है। इस खबर के बाद बॉलीवुड से लेकर दुनिया भर के फैंस से बधाइयां आ रही हैं।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर इस खुशखबरी को शेयर करते हुए एक जैसा पोस्ट किया है। इस पोस्ट में बच्चे का नन्हा सा पांव है और 1+1=3 लिखा है।

दोनों ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ‘हमारी छोटी सी दुनिया… बस आने को है, असीम कृपा है। उन्होंने इस पोस्ट में लिखा है कि अब वे एक और एक मिलाकर तीन होने जा रहे हैं।

इस खूबसूरत पोस्ट के साथ कपल ने एक वीडियो भी शेयर किया। वीडियो में परिणीति चोपड़ा, राघव चड्ढा का हाथ थामे चलती दिख रही हैं। इस पोस्ट पर सोनम कपूर, नेहा धूपिया, रकुल प्रीत, भूमि पेडनेकर, हुमा कुरैशी, भारती सिंह, रकुल प्रीत, अनन्या पांडे जैसी तमाम सेलिब्रिटीज ने उन्हें खूब सारी बधाइयां दी हैं।

वहीं परिणीति की मां रीना चोपड़ा ने लिखा है- इससे बड़ी कोई खुशी और आशीर्वाद नहीं है। आपको बहुत प्यार। भगवान आप पर आशीर्वाद बनाए रखे।

हाल ही में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो पर पहुंचे थे। इस दौरान राघव ने परिणीति की प्रेग्नेंसी का हिंट दिया था और कहा था कि हम जल्द ही गुड न्यूज शेयर करेंगे। फाइनली कपल ने अपने फैंस को खुशखबरी दे दी है।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी 24 सितंबर 2023 उदयपुर में रॉयल अंदाज में हुई थी। दोनों की शादी की तस्वीरें खूब वायरल हुई थी। कपल की सगाई दिल्ली में हुई थी। इस सगाई में बड़े-बड़े सेलेब्स पहुंचे थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *