नई दिल्ली49 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अयोध्या के राम मंदिर में दीपावली पर सुबह से भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।
देशभर में आज दीपावली का पर्व उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। गोवा में लोग भगवान कृष्ण की बुराई पर जीत के प्रतीक के रूप में राक्षस नरकासुर के बड़े पुतले को जलाकर दिवाली का अनोखा उत्सव मनाते हैं।पणजी में सुबह पुतला जलााया गया। लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी।

गोवा में दीपावली के मौके पर राक्षस नरकासुर के पुतले जलाए गए।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस मौके पर देशवासियों को बधाई दी। X पर पोस्ट में उन्होंने कहा, दीपावली के शुभ अवसर पर मैं, भारत और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। मोदी ने X पर एक पोस्ट में कहा, दिवाली के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। रोशनी का यह त्योहार हमारे जीवन को सद्भाव, खुशी और समृद्धि से रोशन करे। हमारे चारों ओर सकारात्मकता की भावना व्याप्त रहे।
दीपावली के अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग देखें…
लाइव अपडेट्स
02:50 AM20 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
अयोध्या के राम मंदिर में सुबह से भक्तों की भीड़
#WATCH | Devotees throng Hanuman Garhi temple in Ayodhya, Uttar Pradesh, early morning to offer prayers on the occasion of #Diwali2025. pic.twitter.com/d7hXClAbqm
02:48 AM20 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
अयोध्या में CM योगी ने हनुमान गढ़ी में पूजा- अर्चना की
02:44 AM20 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
अयोध्या में सरयू घाट पर सुबह से लोगों ने दीपक जलाए
02:42 AM20 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
गोवा में राक्षस नरकासुर का पुतला जलाया गया
