मुख्य बातें

रोहतक में गोली मारकर युवक की हत्या: दोस्तों के साथ हुई कहासुनी, पीजीआई में तोड़ा दम, पुलिस कर रही जांच – Rohtak News

रोहतक में गोली मारकर युवक की हत्या:  दोस्तों के साथ हुई कहासुनी, पीजीआई में तोड़ा दम, पुलिस कर रही जांच – Rohtak News

रोहतक की फतेहपुर कॉलोनी में युवक की हत्या।

रोहतक की फतेहपुर कॉलोनी में दोस्तों के साथ बैठे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पाकर ओल्ड सब्जी मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वहीं, पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी। साथ ही पीजीआई पहुंचकर शव को कब्जे म

.

मृतक की पहचान 21 वर्षीय सुमित पुत्र विक्की निवासी फतेहपुर कॉलोनी के रूप में हुई, जो अपने दो-तीन दोस्तों के साथ बैठा हुआ था। इसी दौरान दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और उन्हीं में से एक ने गोली चला दी, जो सुमित की छामी में लगी। घायल अवस्था में सुमित को पीजीआई के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

मौके पर बुलाई एफएसएल टीम घटनास्थल पर पुलिस की टीम पहुंची और सबूतों को एकत्रित करने के लिए एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया को बुलाया। वहीं, हत्या को अंजाम देकर अभी आरोपी फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है। वहीं, पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

पुलिस मामले में कर रही जांच ओल्ड सब्जी मंडी थाना एसएचओ ने बताया कि उन्हें गोली चलने की सूचना मिली थी। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने ट्रोमा सेंटर में शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले में पीड़ित परिवार की शिकायत पर कार्रवाई कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *