बहादुरगढ़ के गांव खरहर में पावर ट्रांसमिशन लाइन का काम रुकवाते किसान।
बहादुरगढ़ में नरेला से खेतड़ी जाने वाली पावर ट्रांसमिशन लाइन के बिछाने को लेकर आज गांव खरहर में किसानों की पंचायत आयोजित हुई। इस पंचायत की अध्यक्षता नरेंद्र रुहिल ने की, जिसमें लगभग 60-65 किसानों ने हिस्सा लिया। किसान मांग कर रहे हैं कि उन्हें मुआवजा
.
इसी के चलते ग्रामीणों ने लाइन के टावर लगाने का काम रोक दिया। पंचायत में मुख्य रूप से वीरेंद्र पहल (प्रदेश महासचिव, भारतीय किसान मजदूर यूनियन कमेरा वर्ग), अशोक खरहर, राकेश रेवाड़ी खेड़ा और अन्य किसान मौजूद रहे। आसौदा के SHO इंस्पेक्टर राजेश ने कहा कि जब तक किसानों को संतोषजनक मुआवजा नहीं मिलता, पावर ट्रांसमिशन लाइन के टावर लगाने का काम रोका रहेगा।
बहादुरगढ़ के गांव खरहर में पंचायत के दौरान रोष प्रकट करते किसान।
किसान बोले-सरकार द्वारा दी जा रही राशि से संतुष्ट नहीं किसानों का कहना है कि वे सरकार द्वारा दी जा रही राशि से संतुष्ट नहीं हैं और उनके हक का मुआवजा मिलना चाहिए। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो वे आंदोलन तेज करने के लिए तैयार हैं।
अब एसडीएम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें किसान अपनी मांग रखेंगे और मुआवजे को लेकर वार्ता होगी। प्रशासन की ओर से भी आश्वासन दिया गया है कि किसानों की मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। किसानों की मांग पर डीसी से आज होगी बैठक भारतीय किसान मजदूर यूनियन (कमेरा वर्ग) सोनीपत से प्रदेश महासचिव वीरेंद्र पहल के साथ कुछ किसान एसीपी दिनेश कुमार से थाना आसौदा में मिले। गांव आसौदा से भी 30-35 किसान पहुंचे। किसानों ने बताया कि एसडीएम बहादुरगढ़ नसीब कुमार उनकी समस्याओं का समाधान नहीं कर रहे।
उन्होंने मुआवजा बढ़ाने और तीसरा वेलवर लगाने की मांग की। अब 27 अक्टूबर सुबह 10:30 बजे डीसी झज्जर के साथ बैठक होगी।
