मुख्य बातें

पाकिस्तान का बांग्लादेश को कराची पोर्ट के इस्तेमाल का ऑफर: दोनों देशों के बीच बैठक में प्रस्ताव रखा; भारत ने बांग्लादेश पर रोक लगाई थी

पाकिस्तान का बांग्लादेश को कराची पोर्ट के इस्तेमाल का ऑफर:  दोनों देशों के बीच बैठक में प्रस्ताव रखा; भारत ने बांग्लादेश पर रोक लगाई थी


इस्लामाबाद2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान ने बांग्लादेश को अपने कराची पोर्ट का इस्तेमाल करने की पेशकश की है। यह प्रस्ताव दोनों देशों के बीच ढाका में हुई पाकिस्तान-बांग्लादेश संयुक्त आर्थिक आयोग (JEC) की 9वीं बैठक में रखा गया।

पाकिस्तान का कहना है कि कराची पोर्ट का उपयोग बांग्लादेश को चीन, खाड़ी देशों और मध्य एशिया के बाजारों तक आसान पहुंच दिला सकता है।

डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक बैठक के दौरान पाकिस्तान ने कहा कि वह बांग्लादेश को क्षेत्रीय व्यापार में गेटवे की सुविधा देना चाहता है। ताकि बांग्लादेश उन देशों तक आसानी से व्यापार कर सके, जहां उसकी सीधी पहुंच नहीं है।

दोनों देशों ने सीधी हवाई और समुद्री कनेक्टिविटी बढ़ाने, लॉजिस्टिक सहयोग, और हलाल उत्पादों के मानकीकरण जैसे मुद्दों पर भी सहमति जताई।

दोनों देशों ने सीधी हवाई और समुद्री कनेक्टिविटी बढ़ाने, लॉजिस्टिक सहयोग, और हलाल उत्पादों के मानकीकरण जैसे मुद्दों पर भी सहमति जताई।

बांग्लादेशी कारोबारियों को स्कॉलरशिप और ट्रेनिंग का भी ऑफर

रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान ने बांग्लादेशी कारोबारियों के लिए 500 स्कॉलरशिप और तकनीकी प्रशिक्षण सीटें बढ़ाने की भी घोषणा की है। दोनों देशों ने इन प्रस्तावों पर आगे काम करने के लिए एक जॉइंट वर्किंग ग्रुप बनाने का फैसला लिया है।

कई एक्सपर्ट्स इस प्रस्ताव को दक्षिण एशिया में बदलते क्षेत्रीय समीकरणों से जोड़कर देख रहे हैं। भारत-बांग्लादेश के बीच हाल के महीनों में कुछ व्यापारिक मतभेद सामने आए हैं। ऐसे में पाकिस्तान का यह कदम अपने लिए एक नया आर्थिक और कूटनीतिक अवसर बनाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

हालांकि एक्सपर्ट्स का कहना है कि कराची पोर्ट तक बांग्लादेश का समुद्री मार्ग लंबा है और इस प्रस्ताव को व्यावहारिक रूप देने में लागत और लॉजिस्टिक चुनौतियां भी सामने आएंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *