मुख्य बातें

MP दिनभर, 10 बड़ी खबरें: भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, धीरेंद्र शास्त्री को फेक वीडियो में उड़ाया, सीएम को खून से लिखा पत्र – Madhya Pradesh News

MP दिनभर, 10 बड़ी खबरें:  भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, धीरेंद्र शास्त्री को फेक वीडियो में उड़ाया, सीएम को खून से लिखा पत्र – Madhya Pradesh News


MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

.

दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, एमपी में आज, क्या रहा खास

1. कटनी में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, नकाबपोश बाइक सवारों ने की फायरिंग

सीसीटीवी में बाइक सवार भागते हुए नजर आ रहे हैं। पीछे भाजपा नेता सड़क पर गिर गए।

कटनी में नकाबपोश बदमाशों ने भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना कैमोर नगर में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बैंक ऑफ बड़ौदा के पास की है। भाजपा पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष​​​​​​ नीलेश रजक अपनी बाइक से बाजार जा रहे थे, तभी बाइक पर आए नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया। पूरी घटना पास ही लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पढ़ें पूरी खबर

2. एमपी में सभी सरकारी नौकरी के लिए एक ही एग्जाम, सीएम बोले- यूपीएससी की तर्ज पर परीक्षा कराएंगे मध्य प्रदेश में सभी सरकारी भर्तियों के लिए एक ही एग्जाम कराया जाएगा। सीएम डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा- प्रदेश में रोजगार के लिए अलग-अलग परीक्षाएं होती हैं। हमने तय किया है कि यूपीएससी की तर्ज पर एक ही एग्जाम कराएंगे। सीएम राज्य कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित दिवाली मिलन समारोह में शामिल होने गए थे। पढ़ें पूरी खबर

3. भिंड में 1200 ट्रॉली धान भीगा, उज्जैन में खेत डूबे, डिंडोरी में खेतों में बिछी पकी फसल

मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। डिंडोरी के खेतों में फसलें बिछ गईं।

मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। डिंडोरी के खेतों में फसलें बिछ गईं।

मध्य प्रदेश से मानसून की आधिकारिक विदाई हो चुकी है, लेकिन बारिश का दौर जारी है। मुरैना में रिमझिम बारिश हुई। डिंडौरी में बेमौसम बारिश से खेतों में धान की पकी फसल खराब हो गई है। यहां मसूर और चने के खेतों में पानी भर गया है। उज्जैन के बड़नगर में तेज बारिश से खेतों में पानी भर गया। भोपाल-इंदौर में बादल छाए हैं। पढ़ें पूरी खबर

4. ग्वालियर में सड़क के लिए खून से लिखा पत्र, सीएम से की मांग, कहा- रोड 15 साल से खराब है मध्य प्रदेश का ग्वालियर खराब सड़कों के लिए बदनाम है। एक बार फिर लोगों ने आंदोलन छेड़ दिया है। लोगों ने सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को खून से पत्र लिखा है। इसमें कहा है कि गुढ़ा डांग वाले बाबा रोड 15 साल से नहीं बना है इसे बनवा दो। आए दिन आमजन हादसों का शिकार हो रहे हैं। खून से सना पत्र स्पीड पोस्ट से सीएम को भेजा है। पढ़ें पूरी खबर

5. दिग्विजय को भाया महाराष्ट्र के सीएम की पत्नी का भजन:अमृता का गीत सुनकर लिखा- अच्छा लगा

अमृता फडणवीस का नया भजन टी-सीरीज के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है।

अमृता फडणवीस का नया भजन टी-सीरीज के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है।

एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता की तारीफ की है। अमृता फडणवीस द्वारा गाए गए गीत ‘कोई बोले राम-राम, कोई खुदा’ को शेयर करते हुए दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा-धन्यवाद अमृता फडणवीस जी, आपके श्रीमुख से गुरु नानक जी के शब्दों पर गाए हुए “शब्द” सुने। बहुत अच्छा लगा। पढ़ें पूरी खबर

6. तेंदुआ देखने एम्बुलेंस रोकी, मरीज की मौत, अस्पताल ले जाने के लिए ड्राइवर-टेक्नीशियन ने पैसे मांगे बालाघाट में एम्बुलेंस ड्राइवर और टेक्नीशियन की लापरवाही से मलेरिया की मरीज की मौत हो गई। परिजन का आरोप है कि ड्राइवर ने तेंदुआ देखने के लिए रास्ते में एम्बुलेंस रोक दी। फिर अस्पताल जाने के लिए परिजन से 700 रुपए की मांग की। 600 रुपए देने पर ही एम्बुलेंस आगे बढ़ाई। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर

7. सतना में वेतन न मिलने पर एएनएम सीएमएचओ कार्यालय के बाहर लेटी, तीन महीने से वेतन बकाया सतना में स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ एक एएनएम (सहायक नर्स मिडवाइफ) पिछले 3 महीनों से वेतन न मिलने के कारण सोमवारशाम सीएमएचओ कार्यालय के बाहर जमीन पर लेट गई। एएनएम प्रीति अवस्थी ने बताया कि वे गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रही हैं। सूचना मिलने पर सीएमएचओ डॉ. एलके तिवारी मौके पर पहुंचे और आश्वासन देकर महिला को घर भेजा। पढ़ें पूरी खबर

खबर जो हटकर है 8. धीरेंद्र शास्त्री के डीप फेक वीडियो, हवा में उड़ाया, अमेरिकी पुलिस को पकड़ते दिखाया

पं. धीरेंद्र शास्त्री के AI से जनरेटेड डीप फेक वीडियो वायरल हो रहे हैं।

पं. धीरेंद्र शास्त्री के AI से जनरेटेड डीप फेक वीडियो वायरल हो रहे हैं।

बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के डीप फेक वीडियो वायरल हो रहे हैं। किसी वीडियो में वे हवा में उड़ते दिख रहे हैं, तो किसी में अमेरिकी पुलिस उन्हें पकड़कर ले जा रही है। धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि उन्हें बदनाम करने के लिए विदेशी ताकतें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का सहारा लेकर उनके डीप फेक वीडियो बना रही हैं, जिन्हें वायरल किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर

पॉजिटिव खबर 9. उज्जैन में बनेगी इंटरनेशनल पैरामीटर्स वाली फूड एंड ड्रग लैब, सिंहस्थ से पहले मिलेगी सौगात मध्यप्रदेश के लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा कि उज्जैन में इंटरनेशनल पैरामीटर्स वाली फूड एंड ड्रग लैब बनेगी। इसकी लागत 50 करोड़ रुपए होगी। सिंहस्थ से पहले ही लोगों को इसकी सौगात मिलेगी। मंत्री ने इससे पहले सोमवार को इंदौर में 8 करोड़ की लागत से फूड एंड ड्रग लेबोरेटरी का लोकार्पण किया। पढ़ें पूरी खबर

कल का बिग इवेंट 10. सीएम डॉ. यादव कल बिहार में जनसभा को करेंगे संबोधित मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को बिहार दौरे पर रहेंगे। वे बांका, भागलपुर और आलमनगर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि 18वीं बिहार विधानसभा के लिए दो चरणों में चुनाव 6 और 11 नवंबर को होंगे। पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों और दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *