मुख्य बातें

हांसी में महिला ड्रग तस्कर गिरफ्तार: हेरोइन लेकर घूम रही थी, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने की कार्रवाई, नेटवर्क की तलाश – Hansi News

हांसी में महिला ड्रग तस्कर गिरफ्तार:  हेरोइन लेकर घूम रही थी, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने की कार्रवाई, नेटवर्क की तलाश – Hansi News

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला।

हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की भिवानी यूनिट ने हांसी में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है। एनसीबी ने हांसी की जगदीश कॉलोनी से एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 25.53 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।

.

यह कार्रवाई एसपी मोहित हांडा के मार्गदर्शन और डीएसपी जगजीत सिंह के नेतृत्व में निरीक्षक अमर सिंह की टीम द्वारा की गई। गश्त के दौरान एसआई तूफान सिंह को सूचना मिली थी कि एक महिला नशीला पदार्थ लेकर घूम रही है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने तुरंत छापेमारी कर आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया।

महिला के खिलाफ केस दर्ज

गिरफ्तार महिला की पहचान हांसी निवासी फूलमती के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना सिटी हांसी में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह नशे की अवैध तस्करी में शामिल रही है।

ब्यूरो अब इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयासों में जुटा है। यह कार्रवाई नशे के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *