गोलियां ऑफिस के शीशे और दीवारों पर जाकर लगीं। इसके बाद पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
हरियाणा के करनाल में बुधवार सुबह 3 बदमाशों ने सागा म्यूजिक कंपनी के ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसके बाद बदमाश 2 बाइकों पर फरार हो गए। घटना सुबह 5 बजे की है। गोलियां बिल्डिंग की दीवार और शीशों पर जाकर लगीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके
.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि करीब 55 राउंड फायरिंग की गई है। बिल्डिंग और आसपास लगे CCTV कैमरे खंगाले जा रहे हैं। साथ ही कंपनी के मालिक से भी पूछताछ की जा रही है कि पहले उन्हें धमकी मिली हो या किसी पर शक है क्या?
फायरिंग के बाद के PHOTOS
फायरिंग की सूचना के बाद जांच के लिए मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी।

फायरिंग के बाद म्यूजिक कंपनी के ऑफिस के बाहर खड़े पुलिस अधिकारी।

गोलियां बिल्डिंग की दीवार और शीशों पर लगीं।
अल्फा सिटी में खोला हुआ है ऑफिस सागा म्यूजिक कंपनी के मालिक का नाम सुमित सिंह हैं। उन्होंने करनाल की अल्फा सिटी में मकान नंबर 1244 में ऑफिस खोला हुआ है। बुधवार सुबह लोगों ने गोलियां चलने की आवाज सुनी। इसके बाद पुलिस अधिकारियों को घटना की सूचना दी गई। तुरंत SP गंगाराम पूनिया, DSP राजीव, सदर थाना प्रभारी तरसेम सिंह समेत फोरेंसिक टीम जांच के लिए पहुंची।
पुलिस टीम को मौके से गोलियों के कई खोल बरामद हुए हैं। फिलहाल धमकी या फिरौती मांगने जैसी कोई बात सामने नहीं आई है, लेकिन फायरिंग की मात्रा को देखते हुए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
अल्फा सिटी के गेटों पर सिक्योरिटी गार्ड तैनात अल्फा सिटी के एंट्री और एग्जिट गेट पर हर समय सिक्योरिटी गार्ड तैनात रहते हैं। इसके बावजूद बड़ी आसानी से बदमाश म्यूजिक कंपनी पर फायरिंग करके वापस चले गए। पुलिस एंट्री गेट पर लगे CCTV कैमरे और कर्मचारियों से भी पूछताछ कर सकती है।
हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…
