मुख्य बातें

​​​​​​​गिरिडीह में कार और बाइक की टक्कर, युवक जख्मी: मेला से लौट रहा था घर, जिलेबिया मोड़ के पास हुआ हादसा; ड्राइवर फरार – Giridih News

​​​​​​​गिरिडीह में कार और बाइक की टक्कर, युवक जख्मी:  मेला से लौट रहा था घर, जिलेबिया मोड़ के पास हुआ हादसा; ड्राइवर फरार – Giridih News


गिरिडीह के पीरटांड थाना क्षेत्र स्थित जिलेबिया मोड़ पर गुरुवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। हादसा बाइक और कार की टक्कर की वजह से हुआ।

.

घायल युवक की पहचान सरिया थाना क्षेत्र के कारीपहरी निवासी मुन्नीलाल मरांडी (20 वर्ष), पिता सुरेन्द्र मरांडी के रूप में की गई है। मुन्नीलाल मरांडी बुधवार की रात चिरकी में लगे जतरा मेला घूमने गया था। वहां से गुरुवार की सुबह वह अपनी बाइक से घर लौट रहा था।

बाइक और कार के परखच्चे उड़ गए

इसी दौरान जिलेबिया मोड़ के पास सामने से आ रही एक कार से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक और कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में मुन्नीलाल सड़क पर दूर जा गिरा। इसके बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

चिकित्सकों ने युवक की गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया।

सिर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें

सूचना मिलते ही पीरटांड थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए एंबुलेंस से गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया। युवक के सिर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।

वहीं, दुर्घटना के बाद कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल से दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिलेबिया मोड़ पर सड़क घुमाव होने के साथ-साथ तेज रफ्तार वाहन अक्सर दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *