मुख्य बातें

मुंगेर में भारी बारिश से धंसी पुलिया, आवागमन बाधित: साइक्लोन मोंथा के कारण फसलें प्रभावित, अभियंता बोले- मरम्मत कार्य जल्द – Munger News

मुंगेर में भारी बारिश से धंसी पुलिया, आवागमन बाधित:  साइक्लोन मोंथा के कारण फसलें प्रभावित, अभियंता बोले- मरम्मत कार्य जल्द – Munger News


मुंगेर के धरहरा प्रखंड को जोड़ने वाली भलार-लालखां दशरथपुर मुख्य सड़क पर बनी पुलिया शुक्रवार को भारी बारिश के कारण धंस गई। इस घटना से मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है।

.

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते पुलिया पर जलस्तर का दबाव बढ़ गया था। इस कारण पुलिया का एक हिस्सा अचानक ढह गया। गनीमत रही कि घटना के समय पुलिया पर कोई वाहन मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

पुलिया धंसने से आवागमन प्रभावित ।

मुंगेर-धरहरा के बीच मुख्य संपर्क मार्ग है पुलिया

ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता आशुतोष कुमार ने बताया कि यह पुलिया लगभग दस वर्ष पुरानी है और मुंगेर व धरहरा के बीच मुख्य संपर्क मार्ग के रूप में उपयोग होती रही है। उन्होंने पुष्टि की कि लगातार बारिश और बाढ़ के पानी के दबाव के कारण ही पुलिया धंसी है। अभियंता ने आश्वासन दिया कि मौसम ठीक होते ही पुलिया की मरम्मत का कार्य शुरू कर आवागमन बहाल कर दिया जाएगा।

सैकड़ों एकड़ धान की तैयार फसल पूरी तरह बर्बाद

मुंगेर में पिछले दो दिनों से साइक्लोन मोंथा का व्यापक असर देखा जा रहा है, जिसके कारण भारी तबाही हुई है। इसका सबसे बुरा प्रभाव फसलों पर पड़ा है, जहां ग्रामीण क्षेत्रों में सैकड़ों एकड़ में लगी धान की तैयार फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। लगातार बारिश के कारण पुराने पुल-पुलियों पर भी दबाव बढ़ रहा है।

पुलिया धंसने के बाद लोगों को अब वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना पड़ रहा है, जबकि मुख्य रास्ते से वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *