पंजाब के रात के तापमान में भी 1.6 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है। अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान और गिरेगा। जिसके बाद ठंड बड़ेगी। 4 नवंबर को नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। जिसके बाद पहाड़ों पर बर्फबारी व बारिश की संभावनाएं बन रही हैं।
.
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के बाद राज्य के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। हिमाचल में बर्फबारी व बारिश के बाद पहाड़ों से बहने वाली हवाएं राज्य में ठंड बढ़ाएंगी। लेकिन, 4 नवंबर से एक्टिव हो रहा पश्चिमी विक्षोभ राज्य में भी बारिश कर सकता है।
4 नवंबर को राज्य के पठानकोट, गुरदासपुर और होशियारपुर में बारिश की संभावनाएं बन रही हैं। वहीं 5 अक्टूबर को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर व रूपनगर में बारिश की संभावनाएं बन रही हैं। इन दिनों सामान्य बारिश हो सकती है।
पंजाब के शहरों का AQI-
|
शहर |
AQI |
AQI अधिकतम (24 घंटों में) |
|
अमृतसर |
98 |
148 |
|
बठिंडा |
166 |
303 |
|
जालंधर |
184 |
319 |
|
खन्ना |
243 |
327 |
|
लुधियाना |
176 |
253 |
|
मंडी गोबिंदगढ़ |
205 |
464 |
|
पटियाला |
209 |
367 |
|
रूपनगर |
140 |
500 |
प्रदूषण से राहत अभी नहीं
पंजाब में पैदा हुई एयर लॉक स्थिति के कारण प्रदूषण से राहत मिलती नहीं दिख रही। राज्य में बह रही हवाएं की रफ्तार भी काफी धीमी है। वहीं, पूरे राज्य में खुलकर बारिश के आसार भी अभी नहीं दिख रहे। 4-5 नवंबर को जो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, वे भी कुछ जिलों तक ही सीमित रहेगा। वहीं, नवंबर के अधिकर दिन शुष्क रहने वाले हैं।
सप्ताहभर सामान्य रहेगा तापमान
6 नवंबर 2025 के बीच पंजाब में अधिकतम तापमान उत्तर और पूर्वी जिलों में 26 से 30 डिग्री सेल्सियस तथा राज्य के अन्य हिस्सों में 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान सामान्य के आसपास रहेगा। न्यूनतम तापमान उत्तर और पूर्वी जिलों में 10 से 12 डिग्री, पठानकोट जिले में 8 से 10 डिग्री और बाकी इलाकों में 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। कुल मिलाकर इस सप्ताह राज्य में दिन और रात दोनों का तापमान सामान्य रहेगा।
पंजाब के प्रमुख शहरों का तापमान-
|
शहर |
अधिकतम तापमान |
न्यूनतम तापमान |
मौसम |
|
अमृतसर |
30°C |
17°C |
साफ, धूप खिलेगी |
|
जालंधर |
30°C |
17°C |
साफ, हल्की धूप |
|
लुधियाना |
30°C |
17°C |
धूप, धूप रहेगी |
|
पटियाला |
31°C |
16°C |
साफ मौसम |
|
मोहाली |
30°C |
18°C |
साफ, शुष्क मौसम |
