मुख्य बातें

शादी से लौट रहे 3 कैटरिंग स्टाफ की मौत: कुरुक्षेत्र में खड़े ट्रक में क्रूजर कार ठोकी, 6 जख्मी; एक घायल बोला- ड्राइवर फोन लेकर भागा – Kurukshetra News

शादी से लौट रहे 3 कैटरिंग स्टाफ की मौत:  कुरुक्षेत्र में खड़े ट्रक में क्रूजर कार ठोकी, 6 जख्मी; एक घायल बोला- ड्राइवर फोन लेकर भागा – Kurukshetra News


कुरुक्षेत्र के LNJP अस्पताल से एक्सीडेंट में जख्मी व्यक्ति को एम्बुलेंस में लेकर जाते कर्मी।

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में शादी समारोह से लौट रहे कैटरिंग स्टाफ की गाड़ी सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। इस टक्कर में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, एक्सीडेंट में 6 लोग घायल हुए, जिनमें से 4 को करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

.

हादसा आज सुबह करीब साढ़े 4 बजे हुआ। मृतकों की पहचान संजीव कुमार, पवन कुमार और पवन के रूप में हुई है। ये सभी जम्मू-कश्मीर में राजौरी जिले की तहसील सुंदरबनी के गांव सैयानी के रहने वाले थे और कुरुक्षेत्र के पाम रिजोर्ट में कैटरिंग का काम करते थे। हादसे के बाद कार का ड्राइवर घायल का फोन लेकर मौके से भाग गया।

हादसे में घायल हुआ जाकिर मामले की जानकारी देता हुआ।

घायल ने एक्सीडेंट की यह जानकारी दी…

  • शादी में कैटरिंग के लिए आए थे: राजौरी के ही रहने वाले 45 वर्षीय घायल जाकिर ने बताया कि वह अपने 12 साथियों के साथ रविवार को खानपुर कोलियां में कैटरिंग के लिए रिजोर्ट पहुंचा था। सोमवार सुबह 4 बजे शादी समारोह पूरा हो गया। उसके बाद सभी लोग क्रूजर कार से पटियाला दानामंडी स्थित कमरे पर लौट रहे थे।
  • कुरुक्षेत्र-पिहोवा रोड पर हुआ एक्सीडेंट: जाकिर ने बताया कि करीब आधे घंटे बाद उनकी गाड़ी जब कुरुक्षेत्र-पिहोवा रोड पर लोहार माजरा के पास पहुंची तो सामने खड़े ट्रक से उनकी कार टकरा गई। इसके बाद वे सब बेहोश हो गए। जाकिर का कहना है कि क्रूजर कार के ड्राइवर ने हादसे के बाद उससे फोन लिया और उसके बाद भाग गया। आसपास के लोगों ने उन्हें कार से बाहर निकाला और LNJP अस्पताल में पहुंचाया।
  • हादसे में 6 लोग घायल: जाकिर ने बताया- इस हादसे में मुझ समेत जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के रहने वाले 37 वर्षीय नरेश, 25 वर्षीय फैजल, 23 वर्षीय मेहरार, राजौरी जिले के 25 वर्षीय विशाल और 19 वर्षीय सौरभ घायल हो गए। हमें लोगों ने पहले LNJP अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से 4 लोगों को गंभीर हालत के चलते करनाल रेफर किया गया।

पुलिस कर रही जांच, परिजन को सूचित किया रुक्का मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर उनके परिजनों को सूचना दी। पुलिस घायलों के बयान दर्ज कर रही है और जांच में जुट गई। मृतकों के परिजन के आने पर उनका पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। उनके शवों को मॉर्च्युरी में रखा गया है।

॰॰॰॰॰॰॰॰॰

यह खबर भी पढे़ं…

रोहतक में 3 हलवाइयों की मौत:भंडारे में प्रसाद बनाकर सोनीपत लौट रहे थे, कार ने बाइक को टक्कर मारी

हरियाणा में सोनीपत के रहने वाले 3 हलवाइयों की रोहतक में सड़क हादसे में मौत हो गई। तीनों रोहतक के खरावड़ गांव में आयोजित बाबा श्याम के भंडारे में खाना बनाने गए थे। शनिवार रात लौटते समय उनकी बाइक को पीछे से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी, जिसमें तीनों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *