मुख्य बातें

उमरिया में भरौला पुलिया पर युवक की पिटाई का VIDEO: हाथ जोड़कर छोड़ने की गुहार लगाता रहा, लात-घूंसे मारते रहे 10-12 लड़के – Umaria News

उमरिया में भरौला पुलिया पर युवक की पिटाई का VIDEO:  हाथ जोड़कर छोड़ने की गुहार लगाता रहा, लात-घूंसे मारते रहे 10-12 लड़के – Umaria News


उमरिया जिले के सिविल लाइन चौकी क्षेत्र में एक युवक के साथ दर्जनभर युवकों ने मारपीट की। यह घटना भरौला पुलिया के पास हुई, जिसका वीडियो सोमवार को सामने आने के बाद सिविल लाइन पुलिस जांच में जुट गई है।

.

बताया जा रहा है कि यह घटना रविवार शाम की है। वायरल वीडियो में 10 से 12 युवक एक युवक को लात मारते और जमीन पर गिराकर डंडों से पीटते हुए दिख रहे हैं। पीड़ित युवक हाथ जोड़कर माफी मांगता भी नजर आ रहा है, लेकिन हमलावर उसे लगातार पीटते रहे।

तस्वीरें देखिए…

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सभी हमलावर फरार हो चुके थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मारपीट करने वाले युवक ट्रक ड्राइवर या मजदूर हो सकते हैं। घटना स्थल के नजदीक ही एक वेयरहाउस है, जहां अक्सर ड्राइवर और मजदूर आते-जाते हैं।

सिविल लाइन चौकी प्रभारी बृज किशोर गर्ग ने बताया कि वीडियो के आधार पर हमलावर युवकों की तलाश की जा रही है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *